
नई दिल्ली। Akbar Road Signboard: महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर चल रहा विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि दिल्ली में अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कुछ युवाओं ने कालिख पोत दी और उस पर महाराणा प्रताप की तस्वीर चस्पा कर दी। युवाओं का आरोप है कि कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, हमें मूर्ख बनाया जा रहा है। युवाओं ने कहा कि, हम देश में एक भी आक्रांता का नाम नहीं रहने देंगे, सबको मिटा देंगे।
इसे भी पढ़ें- Nagpur Violence: कई इलाकों में लगा कर्फ्यू, माहौल तनावपूर्ण, उपद्रवियों ने कुल्हाड़ी से किया हमला
पुलिस को दी चेतावनी

युवाओं ने अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोतने का वीडियो भी बनाया है और दिल्ली पुलिस को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा है कि, ‘महाराणा प्रताप का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, आईएसबीटी के बस अड्डे पर लगाई गई महाराणा प्रताप की अष्टधातु की मूर्ति के साथ जिस तरह छेड़छाड़ की गई है, मैं दिल्ली पुलिस से कहना चाहूंगा कि वह हमें मूर्ख न बनाएं, दिल्ली पुलिस हमें बता रही है कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा बंदरों ने तोड़ी है, हमारी मांग है कि महाराणा प्रताप की अष्टधातु की मूर्ति को सम्मान के साथ उसी स्थान पर लगाईं जाये।’
24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अमित राठौड़ नाम के शख्स ने कहा, ‘दिल्ली के कश्मीरी गेट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ जो छेड़छाड़ हुई है, उसे पुलिस प्रशासन और दिल्ली सरकार सब मिलकर दबाने की कोशिश कर रहे हैं। अमित ने कहा, हम ये जानना चाहते हैं कि कोई बन्दर महाराणा प्रताप का भाला, तलवार और अष्टधातु की मूर्ति के हाथ को कैसे तोड़ सकता है, ये बच्चों जैसे सवाल न करें, जो दोषी हैं, उन्हें गिरफ्तार करें, युवाओं ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, उन्होंने कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।’
#WATCH | Delhi | Unidentified men defaced the signboard of ‘Akbar road’ yesterday claiming that the Maharana Pratap’s statue at Delhi’s Kashmere Gate ISBT was vandalised pic.twitter.com/8DtTlfyWMg
— ANI (@ANI) March 20, 2025
#WATCH | Delhi | Amit Rathore says, “India will not tolerate the insult of Maharana Pratap. The police administration and the Delhi government are trying to suppress the incident that happened at ISBT Kashmiri Gate… Those who are guilty should be arrested, immediate action… pic.twitter.com/DspeYnygO5
— ANI (@ANI) March 20, 2025
हर जगह से हटायेंगे आक्रांताओं के नाम
साइनबोर्ड को पोतने में शामिल विजय नाम के दूसरे शख्स ने कहा, ‘हम हर जगह से अकबर, बाबर और हुमायूं के बोर्ड हटाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि सरकारों की आखें खुलें और सरकार फैसला ले कि जो आक्रांता बाहर से आए, उन्होंने हमारी बहन-बेटियों का बलात्कार किया, पेड़ से उल्टा लटकाया, उन्होंने मंदिरों को ध्वस्त किया, भारत की अखंडता को तोड़ा, उनके साथ क्या करना है। उन्होंने कहा, सवाल यह है कि हम ही ऐसा क्यों कर रहे हैं, समाज के बाकी लोग कहां हैं?’
#WATCH | Delhi | Vijay says, “We are continuously removing signboards of invaders like Akbar, Babur and Humayun, and we are trying to make the government open its eyes and take a decision… the question is why are only we doing this, where are the other people of the society?”… pic.twitter.com/DtrM6J54By
— ANI (@ANI) March 20, 2025
करणी सेना ने दर्ज कराई शिकायत

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है, महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करणी सेना की तरफ से दिल्ली पुलिस से की गई थी, जिस पर पुलिस ने जांच का आश्वासन भी दिया था और कहा था कि एमसीडी से भी इस मामले में जानकारी ली जाएगी। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में जो सामने आया है, उसके मुताबिक, यह प्रतिमा काफी पुरानी है और इसे एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट भी किया गया। ऐसे में एमसीडी का बयान काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि दिल्ली पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Aurangzeb Controversy: औरंगजेब की कब्र पर चलेगा बुलडोजर? ये पार्टियां आईं समर्थन में






Users Today : 29

