
सवाई माधोपुर। Congress MLA Lost Temper: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे में अंबेडकर सर्किल पर नेमप्लेट लगाने को लेकर रविवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। यहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास नेमप्लेट लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद के दौरान कांग्रेस की बामनवास विधायक इंदिरा मीना और बीजेपी के प्रधान कृष्ण पोसवाल समेत कई अन्य नेता अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे।
इसे भी पढ़ें- Aurangzeb Controversy: कांग्रेस नेता की धमकी, हिम्मत है, तो हटा कर दिखाओ औरंगजेब की कब्र
नेमप्लेट लगाने को लेकर हुआ विवाद

विवाद की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों को समझाने में जुट गया, इसी बीच हाथापाई शुरू हो गई। विधायक इंदिरा मीना ने भाजपा नेताओं पर शराब पीकर हंगामा करने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा नेताओं का कहना था कि, दो साल पहले प्रतिमा के अनावरण के बाद बीती रात नेमप्लेट लगाना गलत है। विवाद के दौरान विधायक इंदिरा मीना अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने भाजपा नेता के कपड़े खीचे। इंदिरा मीना गुस्से से इतना लाल हो गईं कि भाजपा नेताओं से भिड़ गईं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दो साल पहले हुआ था प्रतिमा का अनावरण
दरअसल, दो साल पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया था, जिसके बाद बीती रात को प्रतिमा के ठीक नीचे चारों तरफ विधायक इंदिरा मीना व नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश देवी जोशी के नाम की पट्टिकाएं लगाई जानी थी। पट्टिकाएं लगाने के लिए विधायक इंदिरा मीना का पक्ष मौके पर पहुंच गया।
बीजेपी नेताओं ने जताई आपत्ति

इसी दौरान प्रधान कृष्ण पोसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान दीक्षित व अन्य भाजपा नेताओं ने पट्टिकाएं लगाने पर आपत्ति जताई। देखते ही देखते माहौल गरमा गया। मामले की खबर मिलते ही एसडीएम चंद्रप्रकाश वर्मा सहित बौंली प्रशासन मौके पर पहुंचा। हालात की गंभीरता को देखते हुए संवेदनशीलता को देखते हुए पट्टिकाओं को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया। हालांकि, इस बीच एक नेमप्लेट टूट गई। हालांकि अंबेडकर जयंती समारोह को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं, इस मामले के राजनीतिक रूप लेने की भी आशंका है।
इंदिरा मीना ने दी सफाई
इस मामले में विधायक इंदिरा मीना ने सफाई देते हुए पूरी घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘बौंली (सवाई माधोपुर) में संविधान विरोधी और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विरोधी लोगों का चेहरा उजागर हुआ है। हमने 2022 में बौंली में अंबेडकर सर्किल का निर्माण करवाया था, जिसका सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है, लेकिन बाबा साहेब की जयंती से कुछ घंटे पहले भाजपा के कुछ बाबा साहेब विरोधी असामाजिक तत्वों ने शराब पीकर पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य रुकवा दिया और पूर्व में किए गए उद्घाटन की पट्टिका तोड़ दी, टाइल्स तोड़ दी और जब एक पुलिस कर्मी ने वीडियो बनाया तो उन लोगों ने पुलिस से भी अभद्रता की, फिर भी पुलिस ने ऐसे लोगों को बचाया, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और प्रशासन ने ऐसे लोगों को बचाया, यह प्रशासन की कमजोरी को दर्शाता है। उन्होंने कहा, मैं इस शर्मनाक कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं।’






Users Today : 24

