Home » राष्ट्रीय » Aukaat-e-Pakistan: खाने को अनाज तक नहीं और भारत को दिखा रहा तेवर, भिड़ा, तो तबाह हो जाएगा पाकिस्तान

Aukaat-e-Pakistan: खाने को अनाज तक नहीं और भारत को दिखा रहा तेवर, भिड़ा, तो तबाह हो जाएगा पाकिस्तान

[the_ad id="14540"]
Aukaat-e-Pakistan

नई दिल्ली। Aukaat-e-Pakistan:  मंगलवार 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ  कई बड़े फैसले लिए हैं। आतंकियों के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की वजह से लोगों में गुस्सा है और वे पीएम मोदी से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को बिहार में एक सभा को संबोधित करते हुए सख्त तेवर दिखाए और कहा, आतंकियों और उनके आकाओं को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- Pakistan–Bangladesh Relations: करीब आए बांग्लादेश-पाकिस्तान, कर रहे ये काम, टेंशन में भारत

बौखलाया पाकिस्तान

Aukaat-e-Pakistan

पीएम के इस सख्त तेवर से पाकिस्तान बौखला गया है और जवाबी कार्रवाई की धमकी दे रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि, अगर भारत ने उस पर किसी भी तरह का हमला किया तो जवाबी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। जबकि सच ये  हैं कि आज पाकिस्तान भारत के सामने कहीं भी नहीं टिक रहा है। पाकिस्तान के पास आज के समय के खाने के लिए अनाज तक नहीं है और वह बराबर की लड़ाई की बात कर रहा है। वहीं जो थोड़ी बहुत रही सही कसर थी, वह भारत द्वारा लिए गये कड़े फैसलों से और बदहाल हो जाएगी।  पाकिस्तान आर्थिक तौर पर पूरी तरह से बर्बाद हो जायेगा।

कर्ज में डूबा है पाकिस्तान

पीएम मोदी की सख्ती से  घबराया पाकिस्तान भले ही प्रतिस्पर्धा की बात कर रहा है, लेकिन सच ये हैं कि वह प्रतिस्पर्धा की स्थिति में नहीं है। सबसे पहले तो पाकिस्तान पूरी तरह से कर्ज में डूबा हुआ है। बड़े-बड़े कारोबारी पाकिस्तान से अपना काम धाम समेट कर जा चुके हैं। वह, कभी विश्व बैंक के सामने हाथ फैला रहा है, तो कभी आईएमएफ से भीख मांग रहा है। इन दोनों जगहों से मिलने वाले फंड से ही  पाकिस्तान का खर्च चल रहा है। पिछले कई सालों से पाकिस्तान लगातार इन संगठनों से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है।

तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ रहा भारत

Aukaat-e-Pakistan

आर्थिक रूप से पाकिस्तान, भारत के सामने कहीं नहीं ठहरता। एक तरफ भारत कुछ ही सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। वहीं, पाकिस्तान एक-एक पैसे के लिए तरस रहा है, उसके पर मूलभूत सुविधाओं को भी अनवरत रूप से चलाने के लिए पैसे नहीं हैं। इसके लिए पाकिस्तान की नीतियां ही जिम्मेदार हैं। वहीं, अब भारत सरकार ने ऐसी रणनीति बनाई है जिससे पाकिस्तान आर्थिक रूप से और भी ज्यादा बदहाल हो जाएगा।

जीडीपी का आकार

आज पाकिस्तान किसी भी क्षेत्र में भारत का मुकाबला नहीं कर सकता। अगर बात करें जीडीपी की, तो भारत की जीडीपी लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि पाकिस्तान की केवल 340 बिलियन डॉलर है। इससे साफ समझ आता है कि पाकिस्तान आर्थिक रूप से कितना कमजोर है।

जीडीपी वृद्धि दर

भारत की अर्थव्यवस्था मौजूदा समय में लगभग 6.5% की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ रही है, जबकि पाकिस्तान की GDP वृद्धि दर केवल 2% है। पाकिस्तान के अधिकांश उद्योग मुश्किल हालात में हैं। ऐसे में वहां आर्थिक प्रगति की उम्मीद करना मुश्किल है।

शेयर बाजार भारत बनाम पाकिस्तान

अगर बात करें भारत और पाकिस्तान के शेयर बाजार की तो आंकड़े बता रहे हैं कि, पाकिस्तान भारत के सामने कहीं भी नहीं खड़ा नजर आ रहा है। भारतीय शेयर बाजार का आकार वर्तमान समय में लगभ 4 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि पाकिस्तान के शेयर बाजार का मार्केट कैप 100 बिलियन डॉलर भी नहीं है। बात करें अगर रिटर्न की, तो भारतीय शेयर बाजार ने पिछले 10 वर्षों में 180 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पाकिस्तान के शेयर बाजार के निवेशकों को 10 सालों में बमुश्किल 35-40 फीसदी का रिटर्न मिला है। और तो और  भारतीय शेयर बाजार ने सालाना करीब 13 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि पाकिस्तान के शेयर बाजार ने महज 4-5 फीसदी का रिटर्न दिया है।

मुद्रा स्फ़ीति

Aukaat-e-Pakistan

पाकिस्तान में महंगाई चरम पर हैं, लोग दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं। यहां खाने-पीने की चीजों की लूट हो रही है। साल 2024 में पाकिस्तान में औसत महंगाई दर करीब 24 फीसदी रही, जबकि भारत में खुदरा महंगाई दर 4 फीसदी है।

सैन्य बजट

Aukaat-e-Pakistan

अगर सैन्य बजट की बात करें, तो वर्तमान में भारत का बजट 78.7 बिलियन डॉलर है, जबकि पाकिस्तान का सैन्य बजट केवल 7.6 बिलियन डॉलर है, यानी भारत का सैन्य बजट पाकिस्तान से 10 गुना अधिक है। कहने का मतलब है कि भारत की सेना के सामने पाकिस्तान की सेना कहीं भी नहीं टिक रही।

विदेशी मुद्रा भंडार

जब खजाना खाली हो, तो पाकिस्तान भारत से प्रतिस्पर्धा करने के लिए सिर्फ धमकियां ही दे सकता है। अगर विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें, तो भारत के पास इस समय करीब 678 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। वहीं, पाकिस्तान को अपनी जरूरत की चीजों में कटौती करनी पड़ रही है। पाकिस्तान के पास वर्तमान समय में  सिर्फ 8 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है।

 

इसे भी पढ़ें- Pakistan Train Hijack: बलूच लिबरेशन आर्मी ने हाईजैक की ट्रेन, 182 यात्रियों को बनाया बंधक

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?