Home » राष्ट्रीय » Covid-19 Strikes Again: फिर कोरोना की चपेट में देश, महाराष्ट्र में 66 और यूपी में 10 नए केस मिलने से दहशत, 11 की मौत

Covid-19 Strikes Again: फिर कोरोना की चपेट में देश, महाराष्ट्र में 66 और यूपी में 10 नए केस मिलने से दहशत, 11 की मौत

[the_ad id="14540"]

नई दिल्ली। Covid-19 Strikes Again: कोरोना वायरस एक बार फिर से डराने लगा है। देश में हर दिन कोविड के नए मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार सुबह तक भारत में 1047 केस मिल चुके हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 66 और उत्तर प्रदेश में 10 नए केस मिले हैं। वहीं, अब तक 11 लोगों की मौत भी हो गई है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। कई राज्यों ने अस्पतालों के लिए गाइड लाइन भी जारी की गई है।

इसे भी पढ़ें- Corona Is Returning Again: फिर बढ़ रहे कोरोना केस, दो महीने में इतनी हुई संक्रमितों को संख्या

प्रशासन ने तेज की तैयारियां

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये 26 मई तक के आंकड़ों  के अनुसार, देश में 1010 एक्टिव केस थे, लेकिन अब ये संख्या बढ़ गई है। महाराष्ट्र में 66 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 31 मामले तो मुंबई शहर से ही हैं। यहां अब तक 325 एक्टिव मामले हो गये हैं।  मुंबई में प्रशासन से कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी है। यहां के जेजे अस्पताल में 15 बेड़ों का एक आइसोलेशन वार्ड बनाया दिया गया है।

अस्पतालों में अलर्ट

Covid-19 strikes again

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में तेजी आई है। यहां 26 मई तक 15 एक्टिव केस थे, लेकिन अब 10 केस और सामने आ गये हैं। गाजियाबाद में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां कोविड मरीजों की संख्या 14 हो गई है। इनमें से 13 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद में 4 महीने का एक बच्चा भी संक्रमित पाया गया है। कोरोना की दहशत को देखते हुए राज्य के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है।

नवजात भी संक्रमित

Covid-19 strikes again

देशभर में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर चिंता बढ़ गई है। यूपी और महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान में भी कोविड संक्रमण की दस्तक देखने को मिल रही हैं। यहां भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं। यहां जोधपुर में भी एक नवजात समेत कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गये हैं।

 

इसे भी पढ़ें-  यूरोप में तबाही मचा रहा कोरोना का नया वेरियंट, जानें कितना खतरनाक है, क्या भारत को भी...

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?