
लखनऊ। UP Weather: उत्तर प्रदेश में इस समय मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां हर दिन तेज बारिश हो रही है। सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से तेज बरसात हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गरमी से राहत मिली। हालांकि, प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद समेत पश्चिम के कई जिलों में अभी भी उमस भरी गर्मी पड़ रही है।
इसे भी पढ़ें- UP Weather Update: यूपी में मानसून की दस्तक, कई जिलों में तेज हुआ बारिश का सिलसिला
मूसलाधार बारिश के आसार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, मंगलवार 24 जून से 29 जून तक प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला तेज होगा और कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होगी। हालांकि, इससे तापमान में कोई खास फर्क नहीं आएगा, जिससे लोगों की गर्मी से राहत मिलने की कम ही उम्मीद है। आईएमडी ने यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभागों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने प्रदेश के लखीमपुर खीरी, आगरा और कुशीनगर समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बिजली गिरने का अलर्ट
26 जून यानी के गुरूवार से पश्चिमी यूपी में बारिश का सिलसिला और ज्यादा तेज होने के आसार है। इस दौरान अनेक स्थानों पर भारी से भारी बारिश होगी। अगले छह दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। आईएमडी ने बारिश के साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे बिना वजह बाहर न निकले।
आज इन जिलों में होगी बारिश

यूपी में आज हमीरपुर, श्रावस्ती, जालौन, झांसी, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, महोबा, बलरामपुर, पीलीभीत, जालौन, झांसी, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद में आज एक या दो जगहों पर भी बारिश होने की संभावना है।
तापमान में नहीं आएगा ज्यादा बदलाव

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, नोएडा, हापुड़, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, संभल,चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा में आज कई जगहों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। बारिश की वजह से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा, जिससे उमस भरी गर्मी भी पड़ती रहेगी।
इसे भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में मौसम ने ली करवट, आज कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी






Users Today : 29

