
नई दिल्ली। Operation Sindoor: अप्रैल में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत द्वारा चलाये गए ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तान्बूद कर दिया था। साथ ही सैकड़ों आतंकियों को भी मौत के घाट उतार दिया था। अब इस ऑपरेशन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खबर है कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान पाकिस्तान ने अपने वॉर शिप छिपा दिए थे और ईरान बॉर्डर पर शरण ले ली थी। इस बात का खुलासा सेटेलाइट तस्वीरों में हुआ है।
इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘लटकन बाबा’ के चक्कर के पाकिस्तान खा गया गच्चा, राफेल को मारने के दावा निकला झूठा, ये है सच्चाई
ईरान बॉर्डर पर शिफ्ट किये वॉरशिप

एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी मैक्सार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की एक सेटेलाइट तस्वीर जारी की है, जिसमें खुलासा हुआ है कि, पाकिस्तानी नौसेना ने अपने युद्धपोत कराची के नौसैनिक गोदाम से हटा कर उन्हें व्यावसायिक टर्मिनलों पर शिफ्ट कर दिया था। सेना ने अपने सभी वॉरशिप ईरान बॉर्डर पर स्थित ग्वादर के पश्चिमी बंदरगाह में शिफ्ट कर दिया था। ईरान बॉर्डर यहां से मात्र 100 किलोमीटर की दूरी पर है।
तबाह हुए पाक के एयरबेस
उल्लेखनीय है कि, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत 6 और 7 मई की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। भारत की इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने कई भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, इन हमलों में भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं भारतीय सेना ने फिर से जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया।
रक्षा विशेषज्ञ बोले-

भारत के इस हमले से पाकिस्तान दहशत में आ गया था और उसने अपने नेवी के वॉरशिप को डरकर छिपा दिया था। इन सेटेलाइट तस्वीरों में सामने आने के बाद भारत के एक रक्षा विशेषज्ञ ने कहा, तस्वीरों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि, भारतीय सेना की इस कार्रवाई से पाकिस्तान घुटने पर आ गया था। यही वजह थी कि उसने सीज फायर की गुहार लगाई थी। साथ ही उसकी नेवी को अपने युद्धपोत बचाने के ईरान बॉर्डर एक पास उन्हें छिपाना पड़ा था।
इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कबूला भारत के हमले से खराब हो गई थी हालत, इस बड़े देश...






Users Today : 6

