Home » राष्ट्रीय » Operation Sindoor: वायुसेना अधिकारी के अधिकारी का दावा, 50 से कम हथियारों में पाकिस्तान घुटने पर आया

Operation Sindoor: वायुसेना अधिकारी के अधिकारी का दावा, 50 से कम हथियारों में पाकिस्तान घुटने पर आया

[the_ad id="14540"]
Operation Sindoor

नई दिल्ली। Operation Sindoor: इस साल पाकिस्तान के खिलाफ लांच किये गये ऑपरेशन सिंदूर की दहाड़ देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दी थी। भारत ने इस ऑपरेशन के जरिये पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। इसे लेकर अब वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने नया खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, पाकिस्तान को युद्ध विराम की टेबल तक लाने के लिए भारतीय वायुसेना को 50 से भी कम हथियारों का इस्तेमाल करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें-Al Qaeda issued threat: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से तिलमिलाया अलकायदा, भारत को दी बदले की धमकी

डिफेंस समिट में साझा की गई डिटेल

Operation Sindoor

एक मीडिया चैनल के डिफेंस समिट में ऑपरेशन सिंदूर के नए दृश्य और डिटेल साझा किए गये। एयर मार्शल तिवारी ने बताया कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लांच किया और पीओके में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के साथ ही सौ से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। एयर मार्शल तिवारी ने कहा, युद्ध शुरू करना बहुत आसान होता है, लेकिन इसे समाप्त करना बेहद कठिन। साथ ही ये भी ध्यान में रखने के लिए एक महत्वपूर्ण विचार था ताकि हमारी सेना सक्रिय रहे, उन्हें तैनात किया जाए और वे किसी भी तरह के संभावित हमले से निपटने के लिए तैयार रहे।

4 दिन चला संघर्ष

Operation Sindoor

उन्होंने बताया कि, भारत-पाकिस्तान के बीच चले चार दिन के युद्ध में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार सटीक मिसाइल हमले, ड्रोन घुसपैठ और तोपखाने दागे गये। इसे बाद  10 मई की शाम को भारत-पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र पर सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति बनी। युद्ध विराम की सहमति बनने के कुछ ही घंटों बाद, श्रीनगर और गुजरात के कुछ हिस्सों सहित जम्मू और कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिन्हें बाद में रोक दिया गया है।

पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान

Operation Sindoor

बता दें कि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 10 मई की सुबह भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान वायु सेना के प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाते हुए ब्रह्मोस-A (हवा से प्रक्षेपित) क्रूज मिसाइलें दागीं, जिससे उसके कई ठिकानों को भारी नुकसान हुआ। पहले पुष्ट हमले रावलपिंडी के पास चकलाला और पंजाब प्रांत के सरगोधा में हुए।

ये दोनों ही ठिकाने पाकिस्तानी सेना के लिए रणनीतिक विमानन और रसद के लिए बेहद अहम थे। इसके बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के अतिरिक्त ठिकानों जैकोबाबाद और भोलारी पर हमलों की पुष्टि हुई। इन हमलों में भी पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा।

 

इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: सामने आया  ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का नया वीडियो, BSF ने भी बरसाया था पाकिस्तान पर कहर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?