Home » राष्ट्रीय » Indigo Crisis: उड्डयन मंत्रालय ने मनमानी किराये पर लगाई रोक, लागू किया फेयर कैप, कहा- पालन करो, नहीं तो होगी कार्रवाई

Indigo Crisis: उड्डयन मंत्रालय ने मनमानी किराये पर लगाई रोक, लागू किया फेयर कैप, कहा- पालन करो, नहीं तो होगी कार्रवाई

[the_ad id="14540"]
Indigo Crisis

नई दिल्ली। Indigo Crisis:  इंडिगो संकट  की वजह से देश के तमाम हवाई अड्डों पर हाहाकार मचा हुआ है। यात्रियों की भारी भीड़ कई-कई घंटे उड़ानों का इंतजार कर रही है, लेकिन अधिकतर उड़ानें रद्द कर दी जा रही हैं।  नतीजतन यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल है और लोग इंडिगो प्रशासन के प्रति गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Indira Gandhi International: दिल्ली में घूल भरी आंधी के बाद उड़ानें प्रभावित, 12 घंटें तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री

मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगी एयरलाइंस

Indigo Crisis

इधर, इंडिगो संकट की वजह से आई परेशानी को देखते हुए अन्य एयरलाइनों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया था और किराये में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी कर दी थी, जिस पर उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने प्रभावित रूटों पर फेयर कैप लागू कर दिया है।  फेयर कैप लागू होने के बाद अब एयरलाइंस किसी भी तरह की मनमानी या मौकापरस्ती वाली कीमत नहीं वसूल सकेंगे।

उड्डयन मंत्रालय ने किया हस्तक्षेप

गौरतलब है कि, नियमों का सही ढंग से पालन न कर पाने की वजह से इंडिगो एयरलाइन इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है और अधिकतर उड़ानें या तो रद्द हो रही हैं या फिर देरी से चल रही हैं, जिससे यात्री दूसरी एयरलाइन का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में कुछ एयरलाइंस ने प्रभावित रूटों पर अत्याधिक किराया वसूलना शुरू कर दिया, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ने लगा। इस पर उड्डयन मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव ने हस्तक्षेप किया और मनमानी किराया वसूलने पर रोक लगा दी।

एयरलाइंस को दिए गये निर्देश

मंत्रालय की तरफ से स्पष्ट किया गया कि, मनमानी या अवसरवादी किराया वसूलना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा। मनमानी किराये पर रोक लगाने के लिए मंत्रालय ने अपने नियामकीये अधिकारों का इस्तेमाल किया और सभी प्रभावित रूटों पर फेयर कैप लागू कर दिया। इसके लागू होने के बाद अब एयरलाइंस अधिकतम तय किराया से अधिक लेने की अनुमति नहीं होगी। मंत्रालय ने इसके  लिए अभी एयरलाइंस को निर्देश जारी कर दिए हैं।

फेयर कैप का पालन करें एयरलाइंस

Indigo Crisis

आदेश में कहा गया है कि, सभी एयरलाइंस को फेयर कैप का पालन करना होगा और अधिकतम तय किराये से अधिक किराया नहीं वसूलना होगा। मंत्रालय ने ये भी स्पष्ट किया कि  ये फेयर कैप किराया सीमा स्थिर होने तक लागू रहेगा। उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि, फेयर कैप लागू करने का मकसद मार्केट के अनुशासन को बनाये रखना है। इससे संकट में फंसे यात्रियों को अपने गन्तव्य तक जाने के लिए मनमाना किराया देने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

रियल टाइम डेटा पर नजर

मंत्रालय रियल टाइम डेटा के आधार पर किरायों की निगरानी कर रहा है। साथ ही एयरलाइंस और ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के साथ लगातार समन्वय भी स्थापित कर रहा है ताकि किसी भी तरह की अनियमितता पर तुरंत एक्शन लिया जा सके। मंत्रालय ने एयरलाइंस को चेतावनी दी है कि, अगर तय मानकों से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गई तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें- Washington Flight Crash: US में हेलीकॉप्टर से टकराया यात्री विमान, 19 से अधिक लोगों की मौत

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?