Home » अन्य » How To Strengthen Bones: हड्डियों को करना है मजबूत, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

How To Strengthen Bones: हड्डियों को करना है मजबूत, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

[the_ad id="14540"]

How To Strengthen Bones: आजकल की भागदौड़ भर जिन्दगी में आमतौर पर लोगों को न तो हेल्दी खाना मिल पाता है और न ही धूप जिससे ज्यादातर लोगों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।  नतीजतन पीठ के निचले हिस्से की हड्डियों में दर्द की समस्या आम हो गई है।

 इसे भी पढ़ें-Chanakya Niti: भूलकर भी गहरी नींद से नहीं जगाना चाहिए इन्हें, मुश्किल में पड़ जाएगी जान

वैसे तो विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूरज की किरणें हैं, लेकिन आधुनिक जीवनशैली में हम कम से कम धूप के संपर्क में आते हैं। व्यस्त जीवनशैली के कारण सुबह देर से उठाना और फिर जल्दी से तैयार होकर ऑफिस या स्कूल चले जाना। वहां भी  शाम तक बैठकर काम करना। इन सबसे न तो धूप मिल पाती है और न ही हेल्दी खाना और न शरीर को आराम।

विटामिन डी की कमी से कमजोर होती है हड्डियां 

आजकल जिसे देखो वो ही हड्डियों के दर्द से परेशान है। किसी की कमर में दर्द रहता है तो किसी को पीठ और जोड़ों में। इसका सबसे बड़ा कारण शरीर में विटामिन D की कमी होना है। दरअसल, इस विटामिन का सबसे अच्छा सोर्स सूरज की रोशनी यानी धूप है लेकिन इन दिनों जो लाइफस्टाइल हम जी रहे हैं, उसमें धूप से सामना कम ही हो पाता है।

पालक

कैल्शियम हड्डियों के लिए सबसे अच्छा होता है। ये हरी पत्तेदार सब्जियों में यह प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पालक हड्डियों को मजबूत बनाता है। प्रतिदिन इसका सेवन करने से आपकी दैनिक जरूरत का 25%  कैल्शियम मिलता है। पालक में आयरन और विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

दूध  दही पनीर

हड्डियों की मजबूती के लिए आपको अपने आहार में दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों को भी अधिक शामिल करना चाहिए। डेयरी उत्पादों में कैल्शियम और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके अलावा डेयरी उत्पादों में काफी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। दही में हड्डियों को मजबूत बनाने की भी क्षमता होती है।

सोयाबीन

सोयाबीन में कैल्शियम और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। रोजाना इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही शरीर की और भी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। सोयाबीन हड्डियों के लिए बहुत अच्छा होता है।

बादाम 

बादाम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ बालों और आंखों को पोषण देता है, बल्कि हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। बादाम में विटामिन ई और फैटी एसिड के साथ-साथ कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

अनानास

अनानास विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटैशियम और कैल्शियम होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। इस फल को खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और इनसे जुड़ी बीमारियां दूर हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें-Fitness Tips: परफेक्ट फिगर और स्किन पर ग्लो चाहिए, तो अपनाएं ये तरीके, जल्द मिलेगा रिजल्ट

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?