Home » अन्य » Vastu Tips for Kitchen: किचन में भूलकर भी न रखें ये चीजें, घर में आ जाता है दुर्भाग्य

Vastu Tips for Kitchen: किचन में भूलकर भी न रखें ये चीजें, घर में आ जाता है दुर्भाग्य

[the_ad id="14540"]

Vastu Tips for Kitchen: कई बार ऐसा होता है कि तमाम कोशिश के बाद भी घर में बरकत नहीं आती है। परिवार के सदस्यों में हमेशा तनाव बना रहता है। कहा जाता है कि ऐसा वास्तुदोष की वजह से होता है। जानकार कहते हैं कि वास्तुशास्त्र में हर सामान के लिए सही जगह निर्धारित होती है। अगर घर में सभी चीजें वास्तु के हिसाब से रखी जाती हैं तो घर में सुख संपति और शांति आती है।

इसे भी पढ़ें- Vastu Tips: व्यापार में चाहिए ज्यादा मुनाफा, तो दुकान या ऑफिस में रखें ये खास चीजें, भर जाएगी तिजोरी

घर की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है असर 

वास्तु शास्त्र  में इस बात की भी जानकारी दी गई कि कौन सी वस्तु कहां रखी जानी चाहिए और इन चीजों से हमारा भाग्य कैसे जुड़ा होता है। साथ ही ये भी बताया गया है कि  इनका हमारे घर की आर्थिक स्थिति पर क्या असर पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में रखी कुछ चीजें निगेटीविटी लाती हैं। दरअसल, किचन हमारे घर में सबसे अहम जगह होती है। वहां देवी लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा निवास होता है। इन्हीं के आशीर्वाद से हमें भोजन मिलता है, इसलिए वास्तु शास्त्र में रसोई और उसमें रखे सामान की देखभाल के लिए कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करके हम गरीबी, मानसिक तनाव और घर के सदस्यों में चल रहे मन मुटाव को दूर कर सकते हैं। ऐसे में हमें अपने घर के किचन में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं इस बात का  विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते किचन को लेकर बताये गये वास्तुशास्त्र के नियम…

ये चीजें नहीं रखनी चाहिए किचन में 

  • रसोईघर में कभी भी टूटे हुए बर्तन न रखें। अगर कोई व्यक्ति खाने-पीने के लिए टूटे-फूटे बर्तनों का इस्तेमाल करता है तो यह उसके लिए दुर्भाग्य ला सकता है।
  • रसोईघर में कभी भी झाड़ू न रखें। हालांकि ऐसा करना अगर बहुत जरूरी हो कि किचन में झाड़ू रखनी ही तो उसे सही जगह पर रखना चाहिए। किचन में गलत स्थान पर झाड़ू रखने से व्यक्ति का काम बिगड़ सकता है और  घर में गरीबी आ सकती है।
  • किचन में प्लास्टिक के डिब्बे भी नहीं रखने चाहिए। वे नकारात्मक ऊर्जा के स्रोत बन जाते हैं। इसके बजाय, स्टेनलेस स्टील, लकड़ी और अन्य प्रकार के कंटेनरों का उपयोग करना चाहिए जो नकारात्मक ऊर्जा को कम करते हैं।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की रसोई में कभी भी मंदिर नहीं बनाना चाहिए क्योंकि रसोई में हर जगह सामान बिखरा रहता है और जूठे बर्तन भी रखे रहते हैं। ये मंदिर और उसमें रखी मूर्ति के लिए अनादर होता है।
  • किचन में कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। ये किचन के वास्तुशास्त्र को खराब करता  है। हालांकि अगर शीशा लगाना ही तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर लगाना चाहिए।
  • वास्तु के अनुसार, रसोई घर में दवाइयां भी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं और घर में नकारात्मकता पैदा कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में इस तरह से बनवाएं पूजा घर, हमेशा बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?