
सहारनपुर। जिले के बडगांव क्षेत्र के चिराव गांव में एक युवक के पीछे सांप (snake) पड़ गया। युवक को सांप ने चार बार डसा। परिवार ने सांप को पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया। जब सपेरे ने सांप को गांव से बाहर निकाला तो सांप ने उसे भी डस लिया। जैसे ही युवक खेत में गया तो सांप ने उसे दोबारा डस लिया। हालांकि युवक और सपेरे का इलाज हो गया है और अब वे खतरे से बाहर हैं।
इसे भी पढ़ें- एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री, आरोपी पति तो पहुंच गया जेल, लेकिन आज तक नहीं मिली लाश
पांच दिन से रोज दस रही है नागिन
चिलाव गांव निवासी चरण सिंह के बेटे गौरव को पांच दिन से सांप डस रहा है। परिजनों ने बताया कि गौरव के घर के पास भी एक सांप आया था। वहीं खेत में भी एक सांप युवक को तीन बार डस चुका है। इस घटना के बाद परिवार वाले डर गये और सांप को पकड़ने के लिए सपेरे को बुला लिया। सपेरे ने बताया कि ये नागिन है। बताया जा रहा है कि सपेरा नागिन को गांव के बाहर ले गया और हिंडन नदी के किनारे मौजूद झाड़ियों में छोड़ने लगा, तभी नागिन ने उसे भी डस लिया। हालांकि सपेरे ने अपना इलाज खुद ही कर लिया।
इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है घटना
परिजनों का कहना है कि मंगलवार को गौरव खेत में पानी लगाने गया था, तभी नागिन फिर से वहां आ गई और उसे दोबारा से डस लिया। आनन-फानन में परिवार के लोग गौरव को डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसका इलाज कराया। साथ ही उसकी झाड़-फूंक भी कराई। फ़िलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीण और युवक के परिजन भी दहशत में हैं। किसी को नहीं समझ आ रहा है कि नागिन युवक के पीछे क्यों पड़ी है।
इसे भी पढ़ें- Baba Siddiqui Murder Case: हत्यारोपी से ही पुलिस ने पूछा था ‘किसी को भागते देखा क्या…’






Users Today : 2

