Home » अन्य » Gemston Niyam: रत्न धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में

Gemston Niyam: रत्न धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में

[the_ad id="14540"]

Gemston Niyam: आपने देखा होगा कि अधिकतर लोग अपनी उंगलियों में कोई न कोई रत्न पहने रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग किसी भी काम में सफल नहीं हो पाते हैं। रत्नों की सहायता से उन्हें शीघ्र ही सफलता मिलती है और सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों को रत्न सूट करता है उनकी किस्मत चमक जाती है। ज्योतिष कहते हैं कि ग्रह और राशि के अनुसार व्यक्ति को रत्न पहनना चाहिए। अन्यथा इसके बुरे प्रभाव से उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें-Swapna Shastra: इन पांच चीजों का सपने में दिखना होता है शुभ, खत्म हो जाती है आर्थिक समस्या

जीवन पर पड़ता है शुभ-अशुभ प्रभाव 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे कई उपाय हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति की परेशानियां दूर हो जाती हैं। अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रह दोष है तो रत्न संबंधी कुछ उपाय किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में रत्नों को बहुत महत्व दिया गया है। इसका लोगों के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है क्योंकि प्रत्येक रत्न की अपनी ऊर्जा और शक्ति होती है। ऐसे में रत्न पहनने से पहले किसी विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं ताकि पता चल सके कि यह आपके लिए फायदेमंद है या नहीं। ऐसा माना जाता है कि अलग-अलग रत्नों का कुंडली पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। इसलिए, रत्न पहनते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

यदि आप एक से अधिक रत्न पहनना चाहते हैं तो इस बात का खास ध्यान देना चाहिए कि जो राशि आपस में शत्रु हैं, उनसे जुड़े रत्न एक साथ न पहनें। ऐसा माना जाता है कि शत्रु राशि वाले व्यक्ति के आभूषण पहनने से गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

 शुभ समय में पहनें रत्न 

ज्योतिषियों का मानना ​​है कि किसी भी तरह के आभूषण पहनने से पहले शुभ समय का विचार कर लेना चाहिए। मान्यता है कि हर एक रत्न को पहनने का एक विशेष दिन होता है।  इसके अलावा रत्न खरीदते समय भी शुभ मुहूर्त का ध्यान रखा जाये तो बेहतर होता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि जो रत्न आप खरीद रहे हैं वह कही से भी टूटा न हो और न ही उस पर कोई दाग लगा हो

कौन सा रत्न शुभ है?

अगर आप कोई रत्न खरीदने की योजना बना रहे हैं तो रत्न खरीदने के बाद उसे अंगूठी में धारण करने से पहले यह जान लेना चाहिए कि यह आपके लिए शुभ है या नहीं। कोई रत्न आपके लिए फायदेमंद है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए उसे तीन दिन तक अपने तकिए के नीचे रखें। ऐसा करने के दौरान अगर आपको बुरे सपने नहीं आते हैं या आपके साथ कोई बुरी घटना नहीं घटती है तो उस रत्न को आप धारण कर सकते हैं।

वजन का रखें ध्यान

ज्योतिषी बताते हैं कि रत्न खरीदते वक्त उसके वजन का भी खास ख्याल रखना चाहिए। कोई भी रत्न पौन रत्ती का नहीं खरीदना चाहिए। कोशिश करें कि रत्न इसके ऊपर के वजन का ही हो।

ये है पहनने की विधि

अगर आप रत्न धारण करने जा रहे हैं तो सबसे पहले उसकी पूजा करनी चाहिए और इसके बाद उसे अपने इष्ट के चरणों से स्पर्श कराना चाहिए। इसके बाद ही इसे धारण करना चाहिए। पूजा के लिए सबसे पहले रत्न वाली अंगूठी या लॉकेट को दूध में डालकर शुद्ध करें और फिर उसको साफ जल से धो लें। इसके बाद रत्न को अच्छे साफ करके एक छोटा हवन करें। इसके बाद रत्न को हवन के ऊपर से  7 बार घुमाए। ये सब करने के बाद ही रत्न धारण करना चाहिए, तभी उसके शुभ परिणाम प्राप्त  होते हैं।

इसे भी पढ़ें- Samudrika Shastra: राजयोग का संकेत देते हैं पैर के तलवे में मौजूद ये निशान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?