
लखनऊ। UP Weather: उत्तर प्रदेश में चल रही ठंडी पछुआ हवाओं और कोहरे ने लोगों को यह अहसास करा दिया है। यहां अब दिन के समय में भी हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं बुधवार की सुबह धुंध के कारण ज्यादातर इलाकों में दृश्यता कम रही और सूरज देर से निकला। उधर, लखनऊ में मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से घने कोहरे का असर देखा जाएगा। तेज पछुआ हवाओं के कारण शनिवार से राज्य भर में धुंध और कोहरा के छंटने के आसार हैं।
इसे भी पढ़ें- UP Weather: प्रदेश में गिरने लगा पारा, सताने लगी ठंड, कई इलाकों में छाया रहा घना कोहरा
कानपुर और लखनऊ में कम हुई दृश्यता

मंगलवार और बुधवार को कानपुर में दृश्यता शून्य और राजधानी लखनऊ में 50 मीटर से कम रही। वहीं बहराइच और मुरादाबाद आदि इलाकों में दृश्यता 50 मीटर तक सीमित रही। पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में रात का तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के कारण यहां लोगों को सुबह और शाम को जैकेट और स्कार्फ पहनने की जरूरत महसूस हुई।
लखनऊ में मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही
जहां तक राजधानी लखनऊ की बात है तो मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां शाम होते-होते तापमान में गिरावट शुरू हो गई और रात में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन के दौरान हवा का तापमान भी लगभग 3 डिग्री सेल्सियस गिर गया। अगले दो दिनों के दौरान लखनऊ में मध्यम से घना कोहरा रहेगा और देर से धूप निकलेगी। मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, तेज पछुआ हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर दिखने लगा है।
इसे भी पढ़ें- UP Weather: कब बदलेगा मौसम, क्यों नहीं शुरू हुई अभी तक सर्दी?, जानें क्या कहता है मौसम विभाग






Users Today : 29

