Home » अन्य » Home Remedies For Allergies: एलर्जी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Home Remedies For Allergies: एलर्जी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

[the_ad id="14540"]

Home Remedies For Allergies: धूल, मिटटी, डस्ट और प्रदूषण से एलर्जी होना एक बहुत ही आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। एलर्जी के कारण अस्थमा या श्वास संबंधी परेशानियों से जूझ लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है। इन्हें बार-बार नाक बहना, छींक आना, आंखों में खुजली, लाल आंखें और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी समस्या होने पर पीड़ित लोगों को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, तभी स्थिति पर काबू पाया जा सकता है। हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप धूल से होने वाली एलर्जी को काफी हद तक राहत पा सकते हैं। अगर आपको भी धूल-मिटटी, डस्ट और प्रदूषण से एलर्जी होती है, जिससे छींकें आना, नाक बहना या सिरदर्द की समस्या शुरू हो जाती है, तो आप भी इन उपायों को अपना सकते हैं।

 इसे भी पढ़ें- What Is Infection: क्या होता है संक्रमण और कैसे इससे खुद को बचाएं, जानें लक्षण, उपचार व सावधानियां

सेंधा नमक और भाप 

Home remedies for allergies

अगर आपको धूल से एलर्जी है, तो एक गिलास गर्म पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक घोल लें और इसकी भाप लें। ऐसा करने से शरीर में मौजूद डस्ट पार्टिकल्स बाहर आ जाते हैं और नाक भी साफ़ हो जाती है। भाप लेने से गले की सूजन कम होती है। साथ ही धूल और बैक्टीरिया भी दूर होते हैं।

शहद और अदरक का सेवन 

Home remedies for allergies

 

अदरक और शहद में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो डस्ट एलर्जी को दूर करने में मददगार होते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच शहद में एक चम्मच ताज़ा अदरक का रस मिलाना है और रोजाना सुबह खाली पेट खा लेना है। लगातार आठ से दस दिन तक करने से डस्ट और एलर्जी से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। इसके सेवन से शरीर की इम्युनिटी भी बूस्ट होती है।

तुलसी और हल्दी का काढ़ा 

Home remedies for allergies

सर्दियों में धूल से होने वाली एलर्जी से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप हल्दी और तुलसी के आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों और हल्दी को पानी में डाल कर तब तक उबाले जब तक कि पानी आधा न हो जाये। इसके बाद इसे गर्म-गर्म ही पी लें। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं और सूजन कम हो जाती है।

 नारियल तेल की मालिश

Home remedies for allergies

अगर आपको धूल से एलर्जी है और आपकी नाक बंद है, जिससे सांस लेने में  कठिनाई आ रही है, तो रात में सोने से पहले अपनी नाक और गले के आस पास नारियल तेल की मालिश कर लें। इस्ससे भी काफी हद तक राहत मिलती है।

 इसे भी पढ़ें-World Pneumonia Day 2024: जानलेवा होता है निमोनिया, इन तरीकों से करें बच्चों और बुजुर्गों का बचाव

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?