Home » अन्य » Hast Rekha Shastra: अगर हथेली में है ये रेखा या निशान, तो पक्का मिलेगी सरकारी नौकरी

Hast Rekha Shastra: अगर हथेली में है ये रेखा या निशान, तो पक्का मिलेगी सरकारी नौकरी

[the_ad id="14540"]

Hast Rekha Shastra: अगर हथेली में सूर्य पर्वत उभरा हुआ हो और सूर्य पर्वत से एक सीधी रेखा निकलती हो तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। सरकारी नौकरी में मिलने वाली सुविधाएं और सुरक्षा की वजह से लाखों-करोड़ों युवा इसके लिए दिन रात तैयारी करते हैं। हालांकि पदों की सीमित संख्या के कारण कम ही युवा इसमें सफल हो पाते हैं क्योंकि सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत के साथ-साथ किस्मत भी अच्छी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Samudrika Shastra: राजयोग का संकेत देते हैं पैर के तलवे में मौजूद ये निशान

गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान 

हस्तरेखा शास्त्र में कहा जाता है कि हाथ की रेखाओं को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है या नहीं। हथेली पर मौजूद पर्वत, रेखाएं और निशान व्यक्ति के भाग्य के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। इनमें कुछ ऐसे चिह्न भी होते हैं जो सरकारी नौकरी का योग बनाते हैं। उदाहरण के लिए यदि हथेली पर दोहरी सूर्य रेखा हो और गुरु पर्वत पर क्रॉस हो तो व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना रहती है।

सूर्य पर्वत पर मौजूद रेखाएं

हथेली में सरकारी नौकरी की रेखा, भाग्य रेखा से जुड़ी होती है, जिनकी भाग्य रेखा, जीवन रेखा को कटते हुए गुरु और शनि पर्वत के बीच से गुजरती हैं, उन्हें सरकारी पद प्राप्त होने की संभावना रहती है। शर्त यह है कि यह रेखा बिलकुल साफ़ हो, कहीं से भी कटी- फटी न हो, जिन लोगों की हथेली में सूर्य पर्वत की रेखा छोटी होगी उन्हें सरकारी नौकरी मिलने के योग रहते हैं।

जीवन रेखा और सरकारी नौकरी 

अगर सूर्य रेखा किसी व्यक्ति की जीवन रेखा से निकलकर सीधे सूर्य पर्वत पर जाकर रुक जाये तो ऐसे व्यक्तियों को पक्का सरकारी मिलती है। जिस व्यक्ति के हाथ की ये रेखा घुमावदार या टेढ़ी-मेढ़ी होती हैं, ऐसे लोगों को अपनी नौकरी में अधिक संघर्ष करना पड़ता है। इस प्रकार के लोगों को नौकरी मिलने के बाद भी स्थिरता नहीं मिलती है। इन्हें कई बार ट्रांसफर-पोस्टिंग झेलनी पड़ती है।

हथेली पर सूर्य पर्वत की स्थिति 

हथेली में सूर्य पर्वत का बहुत महत्व है। सूर्य के मजबूत होने पर व्यक्ति का मान-सम्मान जीवन भर बढ़ता रहता है। हथेली पर सूर्य पर्वत छोटी उंगली के बगल वाली उंगली यानी रिंग फिंगर के नीचे होता है। यदि सूर्य पर्वत ऊंचा हो और सूर्य पर्वत से एक सीधी रेखा निकलती हो तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना सबसे अधिक होती है।

हथेली में गुरु पर्वत की स्थिति 

गुरु पर्वत हथेली पर इंडेक्स फिंगर के नीचे स्थित होता है। गुरु पर्वत का उदय शुभ माना जाता है। सीधी रेखा होने के कारण ऐसे लोगों को सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी मिलने की संभावना काफी अधिक होती है। यदि हथेली पर कोई रेखा, भाग्य रेखा से शुरू होकर गुरु पर्वत तक जाती है तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति प्रशासनिक कर्मचारी बनता है। व्यक्ति को सार्वजनिक क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होता है। यदि भाग्य रेखा से निकलकर कोई रेखा सीधे सूर्य पर्वत पर जाकर मिले तो ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोग जनसेवा से जुड़े रहते हैं। ऐसे लोग सार्वजनिक क्षेत्र में बड़े अधिकारी बनते हैं।

हथेली के गुरु पर्वत पर चिन्ह 

हस्तरेखा शास्त्र की मानें, तो जिन लोगों की हथेली में गुरु पर्वत पर निशान होता है, उन्हें भी सरकारी नौकरी मिलती  है। इसके अलावा यदि हाथ की रेखाओं पर गुरु पर्वत पर त्रिभुज और वृभ का चिन्ह है या कोई रेखा, भाग्य रेखा तक पहुंचती हो तो ऐसे व्यक्ति को भी सरकारी नौकरी मिलती है। जो लोग अपने हाथों की रेखाओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख पाते हैं या जिनके हाथों की रेखाएं टूटी हुई हैं, उन्हें भी सार्वजनिक सेवा की नौकरी पाने में कठिनाई होती है। हां, लेकिन ऐसे लोगों को कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

बुध पर्वत और सरकारी नौकरी  

हथेली के बुध पर्वत पर सरकारी नौकरी की रेखा बहुत ही कम लोगों के हाथों में देखने को मिलती है और यह रेखा भाग्य रेखा से होकर गुजरती है। बुध पर्वत पर एक या एक से अधिक रेखाओं का होना बहुत अच्छे भाग्य का योग बनाती है। हालांकि इस प्रकार के लोग कार्य क्षेत्र में काफी अधिक मेहनती होते हैं। इन लोगों को सरकारी नौकरी भी मिलती है लेकिन अगर ये लोग खुद का व्यवसाय करते हैं तो उसमें भी उन्हें सफलता मिलती है।

इसे भी पढ़ें- Palmistry: अगर हथेली पर मौजूद हैं ये खास निशाना, तो जरूर बनेंगे धनवान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?