Home » अन्य » Bangladesh: ISKCON के चिन्मय प्रभु अरेस्ट, हिन्दुओं का समर्थन करने पर हुई कार्रवाई

Bangladesh: ISKCON के चिन्मय प्रभु अरेस्ट, हिन्दुओं का समर्थन करने पर हुई कार्रवाई

[the_ad id="14540"]

बांग्लादेश। बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को ढाका एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उन्हें देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 इसे भी पढ़ें- Power Crisis In Bangladesh: दो दिन में बकाया बिजली का बिल नहीं चुकाया, तो अंधेरे में डूब जायेगा बांग्लादेश, अडानी ग्रुप ले सकता है बड़ा फैसला

22 नवंबर को निकाली थी रैली 

इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु ने 22 नवंबर को बांग्लादेश के रामपुर में हिंदुओं के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया। माना जा रहा है कि इसी वजह से चिन्मय कृष्ण प्रभु के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। यह प्रदर्शन हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में था।

सरकार पर लगाये थे आरोप 

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार लगातार अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है। बीएनपी के समर्थन से कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी खुले तौर पर इस्कॉन और उसके समर्थकों को मारने की धमकी दे रहा है। वहीं इस्कॉन बांग्लादेश के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार पर हिंदुओं को आपस में बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

 इसे भी पढ़ें- IND vs BAN: भारत ने कानपुर में बांग्लादेश को धो कर अपने नाम की टेस्ट सीरिज

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?