
Eye Care Tips: आंखें हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील हिस्सों में से एक हैं। इसे स्वस्थ रखना हमारा कर्तव्य है। खराब दृष्टि या दृष्टि हानि के कई कारण हो सकते हैं। जैसे, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, खराब जीवनशैली, ब्लू स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग और आनुवंशिक प्रवृत्ति। हाल के दिनों में न केवल बुजुर्गों में बल्कि बच्चों में भी आंखों की बीमारियां बढ़ रही हैं। यही वजह है कि कमजोर नजर को लेकर लोगों में अवेयरनेस बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा, नेत्र रोगों में सूखी आंखें, रात में खराब दृष्टि और निकट और दूर की दृष्टि में अंतर होना भी शामिल है। इस रिपोर्ट में हम आपकी आंखों की सुरक्षा के लिए सात बेहद प्रभावी और सरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें फालो करके आप अपनी आंखों की बेहतर देखभाल कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-Holiday Heart Syndrome: क्या है ‘हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम’ और इससे कैसे बचें
आंखों को रौशनी बढ़ाने के लिए करें ये काम
हर रोज हर 20 मिनट में 20 फीट दूर की वस्तु को 20 सेकंड के लिए देखना चाहिए। आपको इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि आंखों की मांसपेशियां आराम कर सकें। यह आपकी आंखों को डिजिटल तनाव से भी छुटकारा दिलाता है।
आंखों का व्यायाम करें
अपनी दृष्टि को बेहतर बनाने के लिए, प्रतिदिन आखों की कुछ एक्सरसाइज करनी चाहिए। जैसे कि आंखों को सभी दिशाओं में घुमाना, पलकें झपकाना और टकटकी लगाकर किसी एक बिंदु पर देखना, ऐसा आपको दिन में पांच या दस बार दोहराना चाहिए। ये व्यायाम आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और आंखों की थकान दूर करने में भी मददगार होते हैं।
पौष्टिक भोजन करें
आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आहार में विटामिन ए, सी और ई से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना बहुत जरूरी है। ऐसा करने के लिए नियमित रूप से गाजर, पालक, अंडे, मछली और अखरोट खाएं। ये आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद विटामिन दृष्टि में सुधार करने और उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।
पर्याप्त नींद
अच्छी दृष्टि बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। नींद की कमी से आंखों में सूजन और थकान होने लगती है, जिससे दृष्टि प्रभावित होती है। अपनी आंखों को आराम और तरोताजा रखने के लिए आपको कम से कम 7-8 घंटे सोना चाहिए।
यूवी किरणों से बचाएं
अपनी आंखों को तेज धूप और पराबैंगनी किरणों से बचाना जरूरी है, नहीं तो सूरज की रोशनी आपकी आंखों की पुतलियों पर भी असर डालेगी। ऐसे में बाहर जाते समय धूप का चश्मा पहनें जो आपकी आंखों को यूवी किरणों से बचाने में कारगर होता।
हाइड्रेशन
शरीर का हर अंग अपना काम तभी सहीं ढंग से करता है जब वह हाइड्रेशन होता है। ऐसे में पानी और तरल पदार्थों का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए। तरल पदार्थों के सेवन
आंखों की जांच कराएं
आंखों की नियमित जांच करवाएं। ऐसा करने से दृष्टि पर प्रभाव के बारे में भी जानकारी मिलती रहेगी। हर किसी के लिए अपनी आंखों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए नियमित रूप से अपनी आंखों की जांच कराते रहना चाहिए। ऐसा करने से किसी भी समस्या का समय पर पता चल जायेगा और उसका त्वरित निदान हो सकेगा।
इसे भी पढ़ें-Polio in Pakistan: पड़ोसी देश में मचा पोलियो का कहर, जानें कैसे प्रभावित करता है शरीर को






Users Today : 17

