Home » अन्य » Vastu Tips: गलती से भी नहीं करना चाहिए इन 7 चीजों का लेन देन, होता है आर्थिक नुकसान

Vastu Tips: गलती से भी नहीं करना चाहिए इन 7 चीजों का लेन देन, होता है आर्थिक नुकसान

[the_ad id="14540"]

Vastu Tips: हमारे जीवन में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका आदान-प्रदान करने से न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है बल्कि जीवन में परेशानियां भी आ सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी चीजी होती हैं जिनका लेन-देन करने से घर में अशांति और नकारात्मकता आती है। साथ ही धन की भी हानि होती है। आज हम आपको उन 7 चीजों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनका लेनदेन करने से आपके जीवन में बर्बादी आ सकती हैं। आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के हिसाब से किन चीजों का लेन देन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Somvati Amavasya 2024: इन चार राशि के जातकों के लिए शुभ होगी सोमवती अमावस्या, जानें कब है

जूते 

Shoes

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि जूतों का लेन देन  गलती से भी नहीं करना चाहिए। इससे नकारात्मकता आती है। साथ ही आपमान और कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल दूसरों के पहने हुए जूते लेने से उस व्यक्ति की निगेटिविटी आपके ऊपर आ सकती है।

झाड़ू 

Broom

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए झाड़ू का प्रयोग किया जाता है। झाड़ू बदलने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिससे आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं।

कैंची

Scissors

कैंची को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कैंची का आदान-प्रदान करने से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है और धन की हानि हो सकती है।

काला कपड़ा

Black Cloth

काला कपड़ा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। ऐसे में अगर आप काले कपड़े का लेन देन करते हैं तो आपके जीवन ने भी नकारात्मकता आ सकती है, जिससे आपका जीवन बर्बाद हो सकता है।

मृत व्यक्ति का सामान

belongings of the deceased

मृत व्यक्ति का सामान अशुभ माना जाता है। ऐसे में उसके सामान को लेने या देने से जीवन में तमाम तरह की मुश्किलें आ सकती हैं। साथ ही आपको आर्थिक और मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। यह पुराने जमाने के नियमों पर आधारित है।

नमक

Salt

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नमक धन और समृद्धि का प्रतीक होता है। ऐसे में यदि नमक का लेन-देन किया जाता है, तो यह घर में धन की हानि की वजह बन सकता है जिससे आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

टूटे बर्तन 

Broken utensils

टूटे हुए बर्तन को अशुभ माना जाता है। इसका इस्तेमाल न तो खुद करना चाहिए और न ही इसे किसी को देना चाहिए। ये नकारात्मकता को बढ़ाता है। इसके इस्तेमाल में धन की हानि होती है।

इसे भी पढ़ें- Somvati Amavasya 2024: इन चार राशि के जातकों के लिए शुभ होगी सोमवती अमावस्या, जानें कब है

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?