
Google Chrome AI Tool: अगर आप भी इंटरनेट पर सर्च करने के लिए लोकप्रिय इंटरनेट ब्राउजर गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, कंपनी फिलहाल एक नए फीचर पर काम कर रही है, जो स्कैम और फर्जी वेबसाइटों का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एआई का इस्तेमाल करेगा। यह जानकारी हाल ही में एक्स पर लोकप्रिय टिपस्टर लियोपोवा64 द्वारा प्रदान की गई थी।
इसे भी पढ़ें- CBSE AI Learning Registration: 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगी एआई के बारे में जानकारी
धोखाधड़ी या स्कैम से बचाएगा ये टूल
पोस्ट को साझा करते हुए, टिपस्टर ने कहा कि Google ने क्रोम के कैनेरियन संस्करण में “ब्रांड और धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए क्लाइंट-साइड डिटेक्शन” नामक एक नया फ्लैग ऐड किया है। जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि यह सुविधा उन वेबसाइटों का विश्लेषण और पहचान करने के लिए Artificial Intelligence यानी AI का इस्तेमाल करेगा, जो उपयोगकर्ताओं को धोखाधड़ी में फंसा सकती हैं या उन्हें धोखा दे रही है।

डेटा भी रहेगा सेफ
बताया जा रहा है कि इसके लिए ब्राउजर On-Device LLM यानी लार्ज लैंग्वेज मॉडल की सहायता से काम करेगा। यह सुविधा Mac, Linux और Windows पर उपलब्ध Chrome के अलग-अलग वर्जन के लिए डिजाइन की गई है। इसकी खासियत ये है कि ये प्रोसेस पूरी तरह से डिवाइस पर ही होगा। इससे सिस्टम में मौजूद आपका डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। बताया जा रहा है कि यह उन यूजर्स के लिए यूजफुल है जो अक्सर अनजान या अलग-अलग तरह की वेबसाइटों पर सर्च करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें ये नया टूल?
अगर आप इस टूल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने सिस्टम पर Chrome Canary इंस्टॉल करना होगा।
अब आप एड्रेस बार में जाकर “chrome://flags” टाइप करें।
इसके बाद जो पेज खुलकर आएगा उसमें “Client-Side Detection for Brand and Scam Detection” को सर्च करें।
अब यहां आप इस फ्लैग को Enable या Disable करने के ऑप्शन मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Financial Planning: मंथली बजट बनाते समय फॉलो करें ये टिप्स, कभी नहीं होगी परेशानी






Users Today : 2

