
नई दिल्ली। Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवाल ने सोमवार 30 दिसंबर को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने दिल्ली के मंदिरों में काम करने वाले पुजारियों और ग्रन्थियों यानी मन्दिर में पूजा करने वालों और गुरूद्वारे में काम करने वाले ग्रन्थियों के लिए प्रतिमाह 18,000 रुपये की सम्मान राशि का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार 31 दिसंबर से शुरू होगा। पूर्व सीएम ने कहा, मंगलवार को कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से मैं खुद इस योजना का शुभारंभ करूंगा। इसके साथ ही हमारे सभी उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में इसका रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।
बीजेपी नेताओं से की अपील
इस योजना का ऐलान करने के साथ ही ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने भाजपा के नेताओं से अपील की, कि वे पुजारियों और ग्रन्थियों के सम्मान में शुरू की जाने वाली इस योजना का विरोध न करें, जैसा कि वे मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के साथ कर रहे हैं । यदि वे ऐसा करते, तो उन्हें पाप लगेगा।
आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को ₹18,000 प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी।
ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है।
BJP वालों इसे रोकने की… https://t.co/rJZcOxV8PR
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 30, 2024
रोहिंग्या को लेकर पूछे गए सवाल पर दिया ये जवाब
दिल्ली में अवैध रोहिंग्याओं की चल रही गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इसका पूरा आंकड़ा उन्हीं के पास है। उनके पास जो आंकड़े हैं उसी से पता चलेगा कि कब, कहां, किसको और किस तरह से बसाया गया।
लोगों और देवताओं के बीच का ब्रिज हैं पुजारी और ग्रंथी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के उन लोगों के लिए है जिन पर किसी सरकार या संगठन ने ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि ये लोग मंदिरों और गुरुद्वारों के माध्यम से देश के धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करते हैं। वे सामुदायिक जीवन में नैतिक मूल्यों को बनाए रखने में भी मदद करते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पुजारी और ग्रंथी लोगों और देवताओं के बीच सेतु का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Arvind Kejriwal का आरोप, आतिशी को अरेस्ट करने की रची जा रही है साजिश






Users Today : 30

