Home » अन्य » Maha Kumbh 2025: इस अखाड़े के सभी महामंडलेश्वर विदेशी हैं, लेकिन बोलते हैं फर्राटेदार संस्कृत

Maha Kumbh 2025: इस अखाड़े के सभी महामंडलेश्वर विदेशी हैं, लेकिन बोलते हैं फर्राटेदार संस्कृत

[the_ad id="14540"]
Maha Kumbh 2025

 प्रयागराज। Maha Kumbh 2025: कुंभ मेले के सेक्टर 17 में स्थित शक्ति धाम महाकुंभ का सबसे अनोखा आश्रम है। यह एकमात्र ऐसा आश्रम है जहां नौ मंडलेश्वर विदेशी हैं, जिनमें सात पुरुष और दो महिलाएं हैं, और ये सभी ठीक हिंदी भी नहीं बोल पाते हैं, लेकिन संस्कृत बोलने में वे परांगत है। ये सभी विदेशी मंडलेश्वर धारा प्रवाह संस्कृत बोलते हैं। शक्तिधाम आश्रम में नौ महामंडलेश्वर विदेश से ताल्लुक रखते हैं, जिनमें से केवल एक महामंडलेश्वर ही हिंदी बोल पाते हैं। सबसे अनोखी बात ये है कि ये सभी महामंडलेश्वर पूरी तरह से भारतीय रंग में रंग गये हैं। इनमें से कुछ महामंडलेश्वर अमेरिका के, कुछ इजराइल के और कुछ जापान के हैं।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: सोशल मीडिया पर दिखा साध्वी का बोल्ड अवतार, वीडियोज देखकर दंग रह गये लोग

 सनातन धर्म का पड़ा असर 

अमेरिका के रहने वाले महामंडलेश्वर अनंत दास महाराज ने कहा कि साईं मां से उनकी मुलाकात अमेरिका में हुई थी। उनकी कहानी सुनने के बाद मुझ पर सनातन धर्म का गहरा प्रभाव पड़ा। इसके बाद वह वहीं से साईं मां आश्रम से जुड़ गए। फिर उन्हें वाराणसी के शक्तिधाम आश्रम में महामंडलेश्वर का पद सौंपा गया। अब हम विदेशियों को शिक्षा और योग के माध्यम से सनातन धर्म से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: धरा पर शुरू हुआ दिव्य महोत्सव, कंपकंपी ठंड और कोहरा भी नहीं रोक पाई आस्था के इस सैलाब को

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?