Home » अन्य » Maha Kumbh: गर्लफ्रेंड की सलाह मान कर महाकुंभ में ये काम करने लगा लड़का, रोजाना हो रही हजारों की कमाई

Maha Kumbh: गर्लफ्रेंड की सलाह मान कर महाकुंभ में ये काम करने लगा लड़का, रोजाना हो रही हजारों की कमाई

[the_ad id="14540"]
Maha Kumbh

Maha Kumbh: प्रयागराज में संगम तट पर चल रहे महाकुंभ में  बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आलम ये है कि शहर के अंदर तिल रखने तक की जगह नहीं है, जिससे लोगों को बार्डर पर ही रोका जा रहा है, जहां इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, वहां कमाई के भी कई तरीके मिल रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का बता रहा है कि कैसे वह अपनी गर्लफ्रेंड की सलाह मनाकर महाकुंभ के हजारों की कमाई कर रहा है। उसने ये भी बताया कि इस काम को करने के लिए उसने एक भी रुपया खर्च नहीं किया।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: महिला में अघोरी साधु को बताया अपना पति, कहा- ‘करवा लो DNA टेस्ट’

30 से 40 हजार हुई कमाई

इस युवक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि वह दातून बेच रहा है। उसका कहना है कि इस काम को करके महज चार दिन में ही उसने तीस से चालीस हजार रुपये की कमाई कर ली है। उसने बताया कि वह मेले में घूम-घूम कर दातून बेच रहा है और अच्छी कमाई कर रहा है। उसका कहना है कि मेहनत करने पर तीन से चार हजार की दातून रोजाना बिक जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adarsh Tiwari (@adarshtiwari20244)

अपनी कमाई से खुश इस लड़के ने अपनी अपनी गर्लफ्रेंड का भी जिक्र किया।  उसने कहा कि ये आइडिया उसे उसकी गर्लफ्रेंड ने दिया। उसने बताया कि, उसकी गर्लफ्रेंड में उससे कहा कि इस काम के कोई लागत नहीं है और कमाई भी अच्छी होगी। ऐसे में यह लड़का मेहनत करके हजारों को कमाई कर रहा है। अब इस लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस पर कमेन्ट कर रहे हैं।

यूजर्स कर रहे तारीफ़ 

एक यूजर ने लिखा, ‘भाई शादी भी उसी से ही करना, घर बंगला गाड़ी सब मिल जायेगा। वहीं एक अन्य ने कमेन्ट किया, ये दिल का साफ लड़का है क्योंकि इसने एक मिनट भी नहीं लगाया अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी सक्सेज का क्रेडिट देने में। तीसरे यूजर ने लिखा, तब तो बहुत बड़ी अर्थशास्त्री हैं हमारी भाभी जी। एक अन्य ने कमेन्ट किया, हर सफल आदमी के पीछे एक मजबूत महिला होती है। इसके साथ ही सबसे अच्छी बात है कि आपने अपनी गर्लफ्रेंड को पूरा क्रेडिट दिया। एक अन्य में कमेन्ट किया, ये लड़का भी कमाल का है, अपनी गर्लफ्रेंड की बात भी मानता है। एक और यूजर ने लिखा, इस लड़के का बिजनेस गर्लफ्रेंड की वजह से सफल हो गया और अब सभी की गर्लफ्रेंड सलाह देंगी और उसे मानने पर मजबूर करेंगी। एक अन्य ने लिखा कि ये वीडियो मुझे काफी पसंद आया।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: सख्त हुए सीएम, अगले शाही स्नान को लेकर दिए ये निर्देश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?