Home » अन्य » Brutal Murder: राम की नगरी में मानसिक विक्षिप्त युवती की निर्मम हत्या, रेप की आशंका, दरिंदगी देख भड़का लोगों का गुस्सा

Brutal Murder: राम की नगरी में मानसिक विक्षिप्त युवती की निर्मम हत्या, रेप की आशंका, दरिंदगी देख भड़का लोगों का गुस्सा

[the_ad id="14540"]
Brutal Murder1

अयोध्या। Brutal Murder: अयोध्या से एक बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के मानसिक मंदित युवती की नृशंस हत्या के बाद मृतका के परिवार पर गमों का पहाड़ तो टूट गया है। उनके भीतर दरिंदगी को लेकर आक्रोश का ज्वार भी धधक रहा है। घटना से परिजनों और ग्रामीण भी गुस्सा है। उनका कहना है कि दरिंदों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जो नजीर बन जाये।

इसे भी पढ़ें- शर्मनाक: पति ने दोस्त से कराया पत्नी का रेप, खुद बनाता रहा वीडियो, फिर किया ये काम

युवती की निर्मम हत्या

कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक गांव में हुई युवती की निर्मम हत्या ने लोगों के दिल दहला दिए हैं। पड़ोस में रहने वाले पुत्तीलाल बताते हैं कि वह मानसिक रूप से कमजोर जरूर थी, लेकिन काफी हंसमुख स्वभाव की थी। वह लोगों से बहुत प्यार से पेश आती थी। सबसे बेहद प्यार से बात करती थी।  उसने आज तक किसी से अभद्रता नहीं की और न ही किसी के लिए अपशब्द का प्रयोग किया। अपने घर के अलावा उनके व पड़ोसियों के घरेलू कामकाज में भी हंसते-हंसते मदद करती ही। भोजन पकाने के लिए भी वह उत्साहित रहती थी। उसकी इन्हीं आदतों की वजह से वह परिवार के साथ ही गांव के लोगों की भी लाडली थी।

ग्रामीण ने की फांसी की सजा की मांग

गांव की निवासी शबनम ने बताया कि युवती के साथ हुई घटना बेहद क्रूर थी, जिससे उसका मल तक निकल आया था। उन्होंने कहा कि इस घटना की वीडियो बनाई और फोटो भी खींची। शबनम ने कहा, लड़की के साथ जिस तरह से दरिंदगी की गई थी, वह रूह कंपा देने वाली है। उन्होंने कहा कि ऐसी दरिंदगी करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, जिसे वह कभी न भूल पाए और कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। वहीं, गांव के विवेक सिंह, सोनू सिंह और सुरेश कुमार ने भी दोषियों को फांसी देने की मांग की है।

 

भागवत कथा सुनने जाती थी युवती

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अक्सर रात को भागवत कथा सुनने जाती थी। गुरुवार को भी वह घर का कामकाज निपटा के भगवत कथा सुनने के लिए निकली थी। उन्हें पता था कि वह रोज की तरह लौट आएगी, लेकिन उनकी आंख लग गई और जब देर रात में उनकी आंख खुली और बेटी को नहीं देखा तो वह परेशान हो गये। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसकी तलाश शुरू की। सुबह तक उसकी कोई खबर नहीं मिली, फिर सभी ने फिर से खोजबीन की। बेटी को खोजते-खोजते जब वे सूखी नहर के पास पहुंचे, तो वहां उसकी कपड़े मिले, जिससे व घबरा गये और अनहोनी की आशंका से पसीने से तर बतर हो गये।

खून से सनी बोरी देख कांपा पिता का कलेजा

उन्होंने बताया कि बेटी को ढूढ़ते-ढूढ़ते जब आईटीआई कॉलेज के बाहर बने एक खुले बाथरूम में गए तो वहां उन्हें बालू के ढेर पर रखी बोरी खून से सनी हुई मिली। ये बताते-बताते वे रो पड़े और लड़खड़ाती जुबान से बोले  ‘ऐतना खून देखेन तो जान गयन की अब उनकै बिटिया नाहीं बची बाय”। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन शुक्रवार को शव नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह फिर उनके बेटे, दामाद व ग्रामीणों ने फिर से खोजबीन शुरू की तो सूखी नहर में उसका निर्वस्त्र शव देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस व नेताओं से बोले कि ”उनकी बिटिया तो नहीं बची है, लेकिन आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई की जाए कि किसी दूसरे की बिटिया के साथ ऐसा कुकृत्य करने से पहले अपराधियों की रूह कांप उठे”। इस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देते हुए चुप कराया और पांच दिन का समय मांगा।

Brutal Murder

सूखे नाले में मिला शव

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में युवती का शनिवार की दोपहर निर्वस्त्र शव गांव के बाहर एक सूखे नाले में मिला था। उसके हाथ-पैर पेड़ से बांधे थे। उसके निजी अंगों पर भी गहरे चोट के निशान थे। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने शनिवार की दोपहर बाद लगभग चार बजे डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन रविवार की दोपहर तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताने से पुलिस अधिकारी कतराते रहे। इतने हाई प्रोफाइल मामले में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी पुलिस को न होना हास्यास्पद है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा नहीं कर रही पुलिस

युवती से दुष्कर्म हुआ या नहीं, पोस्टमार्टम के 24 घंटे बाद भी पुलिस नहीं बता रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत अत्यधिक रक्तस्राव से होना बताया गया है। उसकी पसलियां भी टूटी थीं और शरीर पर 30 से अधिक निशान मिले हैं, जो युवती के साथ हुई दरिंदगी को बयां कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें-रेप से बचने के लिए अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर भागी शिक्षिका, जानें पूरा माजरा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?