Home » राजनीति » UP By-Election: वोटिंग के समय रामलला के दरबार में मौजूद रहेंगे सीएम योगी

UP By-Election: वोटिंग के समय रामलला के दरबार में मौजूद रहेंगे सीएम योगी

[the_ad id="14540"]

लखनऊ। यूपी में उपचुनाव (UP By-Election) को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में पांच दिनों तक सभाएं कर उपचुनाव के लिए माहौल तैयार कर दिया है। सोमवार से प्रचार अभियान थम गया है। बुधवार 20 नवबंर को यहां वोटिंग होगी। इस दिन सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।  20 नवंबर को जब राज्य की नौ विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे होंगे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद रहेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। उधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- by-election: बदली गई उपचुनाव की तारीख, अब 13 नहीं बल्कि इस डेट पर यूपी में होगा उपचुनाव

अयोध्या में समीक्षा बैठक करेंगे योगी 

cm yogi

हालांकि, सीएम के आगमन का अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी रामजन्मभूमि पर रामलला के दर्शन के अलावा हनुमानगढ़ी में भी मत्था टेकेंगे। इसके अलावा वे यहां विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी करेंगे। कटहरी विधानसभा के मध्यावधि चुनाव का प्रचार सोमवार की शाम पांच बजे से थम गया। 425 बूथों के लिए पोलिंग पार्टी मंगलवार को अकबरपुर एयरपोर्ट से रवाना होगी। सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल था। अधिग्रहित किये गये वाहनों को पहुंचाने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।

झारखंड और महाराष्ट्र में भी गरमाया है सियासी माहौल 

सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही उपचुनाव की गहमागहमी नहीं है। झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भी सरगर्मी बनी हुई है। यहां भी सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज सत्ता के लिए दिन रात एक किये हुए  हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यूपी के साथ झारखंड और महाराष्ट्र के लिए चुनाव प्रचार किया। वे पूरे 13 दिन तक चुनाव प्रचार में जुटे रहे।  इस दौरान उन्होंने 37 जनसभाएं और दो रोड शो किए।  इधर यूपी उपचुनाव के लिए भी उन्होंने पांच दिन तक एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कीं और जनता के सामने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

इसे भी पढ़ें- खत्म हो जाएगा संविधान, देश में होगा तानाशाही शासन, कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?