Home » राजनीति » Mahila Samman Yojana: अब दिल्ली की महिलाओं को भी मिलेंगे हर महीने 21 सौ रुपए, ये है रजिस्ट्रेशन डेट

Mahila Samman Yojana: अब दिल्ली की महिलाओं को भी मिलेंगे हर महीने 21 सौ रुपए, ये है रजिस्ट्रेशन डेट

[the_ad id="14540"]

 नई दिल्ली। Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि एवं संजीवनी योजना सोमवार 23 दिसंबर से शुरू की जाएगी। यहां 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि योजना के तहत पंजीकरण करा सकेंगी और प्रति माह 2,100 रुपये का लाभ उठा सकेंगी।

रविवार को हुआ योजना का उद्घाटन 

इसके अतिरिक्त, 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक संजीवनी योजना के तहत निजी या सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। दरअसल, रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और दिल्ली की सीएम आतिशी ने इन योजनाओं का उद्घाटन किया।

 

इसे भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: फिर बढ़ीं केजरीवाल की मुश्किलें, ईडी को मिली मुकदमा चलाने की अनुमति

सीधे खाते में ट्रांसफर होगी राशि 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने रविवार 22 दिसंबर को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”हाल ही में हमने दो योजनाओं का ऐलान किया है, जिनमें से एक है महिला सम्मान योजना। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि हमारी माताएं-बहनें कितनी मेहनत करती हैं, अपना घर संभालती हैं, सुबह 4 बजे से रात को 10-11 बजे तक काम करती रहती हैं, बच्चे जो देश का भविष्य हैं, उन्हें अच्छे संस्कार देती हैं, उनका पालन पोषण करती हैं। इसके अलावा कई माताएं-बहनें घर से बाहर जाकर नौकरी भी करती हैं। ऐसे में महिलाओं की मदद के लिए ही हमने प्रति माह उन्हें 2100 रुपए देने का ऐलान किया है। ये राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जायेगी।

 

आगे की पढ़ाई में मिलेगी मदद

Mahila Samman Yojana

उन्होंने आगे कहा, ”हमने 12वीं कक्षा तक शिक्षा मुफ्त कर दी है, लेकिन कई बार पैसे की कमी की वजह लड़कियों की 12वीं के बाद की पढ़ाई छूट जाती है। ऐसे में यह 2,100 रुपये उन्हें अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने में मददगार साबित होंगे। 2100 से घर का खर्च चलाने में मदद मिलेगी क्योंकि कई महिलाओं के छोटे-छोटे शौक होते हैं, जो पैसे के अभाव में पूरे नहीं हो पाते हैं। इन पैसे से वे अपने लिए अच्छा सूट या साड़ी ले सकती हैं।

वोटर आईडी होना अनिवार्य 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, जब से हमने इस योजना का ऐलान किया है, तबसे हमारे पास लोगों के फोन आ रहे हैं। लोग हमसे इसकी रजिस्ट्रेशन डेट पूछ रहे हैं।   आज हम आपको बता रहे हैं कि इस योजना के लिए सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ” इस योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति का दिल्ली का मतदाता होना अनिवार्य है, तो अब सब लोग अपना वोटर कार्ड तैयार रखें, जिनके पास नहीं है वे भी बनवा लें।

इसे भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Attack: आप का आरोप, अरविन्द केजरीवाल को जिन्दा जलाने की कोशिश की गई

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?