Home » राज्य » Maharashtra CM: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम, विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता

Maharashtra CM: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम, विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता

[the_ad id="14540"]

महाराष्ट्र। Maharashtra CM: महाराष्ट्र में कल शपथ समारोह का आयोजन होना है। ऐसे में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहा तनाव आज खत्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अहम विधानमंडल सत्र में देवेन्द्र फड़णवीस को नेता चुन लिया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे। इसके बाद से शिव सेना शिंदे और और बीजेपी के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर तनाव चल रहा था।

इसे भी पढ़ें- Maharashtra Cabinet: NCP के इन नेताओं को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

कल होगा शपथ ग्रहण समारोह 

DEVENDRA FADANVEES

भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र विधानमंडल की बैठक आज करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई।  इससे पहले मुंबई के कोर कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी मौजूद रहे थे। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अजित पवार और एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं देवेन्द्र फडनवीस महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री का जिम्मा संभालेंगे। देवेंद्र फड़णवीस 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे।

पीएम मोदी भी होंगे शामिल 

DEVENDRA FADANVEES

शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार 5 दिसंबर को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ लगभग 2,000 वीआईपी और 40,000 कार्यकर्ताओं शामिल होंगे। समारोह में कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के 19 मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की भी उम्मीद है।

 

गौरतलब है कि 20 नवबंर को महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी में बड़ी जीत हासिल की थी। इसके बाद से ही  भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नई गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री पद के लिए देवेन्द्र फड़णवीस का नाम सबसे ऊपर था।

इसे भी पढ़ें- Maharashtra Politics: गृह मंत्रालय को लेकर महायुति में बढ़ा क्लेश, शिंदे ने कर दी ये मांग, क्या मानेगी बीजेपी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?