Home » राज्य » Maharashtra Oath Ceremony: देवेंद्र फडणवीस CM, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

Maharashtra Oath Ceremony: देवेंद्र फडणवीस CM, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

[the_ad id="14540"]

महाराष्ट्र। Maharashtra Oath Ceremony: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक उठापटक गुरुवार 5 दिसंबर को नई महायुति गठबंधन सरकार का गठन होने के साथ ही थम गई। दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान में एक समारोह में देवेन्द्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, नई सरकार में फिर से दो डिप्टी सीएम नियुक्त किए गए। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने डिप्टी सीएम का पदभार संभाला।

इसे भी पढ़ें- Maharashtra CM: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम, विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता

महाराष्ट्र के राज्यपाल के.पी. राधाकृष्णन ने देवेन्द्र फड़णवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को शपथ एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। देवेन्द्र फड़णवीस तीसरी बार महाराष्ट्र की बागडोर संभाल रहे हैं। पिछली सरकार में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे जबकि भाजपा प्रमुख देवेन्द्र फडणवीस और राकांपा अध्यक्ष अजित पवार उप मुख्यमंत्री थे। अब नई सरकार में नेतृत्व बदल गया है।

पीएम मोदी की मौजूदगी में ली शपथ 

मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, महायुति गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने शिरकत की। नाराजगी की अटकलों के बीच शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने अंतिम समय में डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली।

 

गौरतलब है कि बुधवार 4 दिसंबर को देवेन्द्र फडणवीस को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इसके तुरंत बाद, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। देवेंद्र फड़णवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने राज्यपाल को गठबंधन का समर्थन पत्र सौंपा था। बता दें कि विधान भवन में विधायक दल की बैठक में गुजरात के पूर्व केंद्रीय पर्यवेक्षक और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपानी ने घोषणा की थी कि देवेन्द्र फडणवीस को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।

 

 महायुति को मिली है शानदार जीत 

महाराष्ट्र विधानसभा के लिए  20 नवंबर को मतदान हुआ था और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आये थे। महायुति गठबंधन ने राज्य विधानसभा की 288 सीटों में से 230 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की थी। शिंदे शिवसेना के संयुक्त गुट ने 57 सीटें और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं जबकि बीजेपी को  132 सीटें मिली हैं। वहीं विपक्षी एमवीए पार्टी को महज 46 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें- Maharashtra CM: कौन होगा महाराष्ट्र का अगला सीएम, एकनाथ शिंदे या फड़णवीस, संशय बरकरार

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?