Home » राज्य » Black Magic: काला जादू के शक में बुजुर्ग महिला को पिलाया पेशाब

Black Magic: काला जादू के शक में बुजुर्ग महिला को पिलाया पेशाब

[the_ad id="14540"]
Black magic

महाराष्ट्र। Black Magic: महाराष्ट्र के अमरावती में एक बुजुर्ग महिला को जबरन पेशाब पिलाने और उसके साथ मारपीट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, महिला पर काला जादू करने का शक था, जिसके बाद एक रात को उसके आसपास के लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।

इसे भी पढ़ें- Fight Between BJP Leaders: आपस में भिड़े बीजेपी नेता, एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दर्ज हुई FIR

77  साल की महिला के अमानवीयता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को बुरी तरह पीटा गया और उसे यूरिन पिलाई गई। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अमरावती जिले के एक गांव की रहने वाली है। बीते 30 दिसंबर को 77 साल की इस बुजुर्ग महिला के घर में कुछ लोग घुस गए और उस पर काला जादू करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे।

डर के मारे पुलिस में नहीं की शिकायत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उग्र भीड़ ने महिला को मारने पीटने के बाद उसके गले में जूते की माला डाल दी और उसे अपमानित किया। इतने से मन नहीं भरा तो उन लोगों ने उसे जबरन पेशाब पीने को मजबूर किया। जब महिला ने विरोध किया तो लोगों ने उसे लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। डर के मारे महिला ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। हालांकि कहीं से पुलिस को इस घटना का पता चल गया।

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक पीड़िता के बयान लिया जा रहा है। लोगों के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला द्वारा पहचान करने के बाद लोगों को नामजद किया जाएगा। हादसे की रात क्या हुआ था? इस महिला के आरोपों की भी जांच की जा रही है। अमरावती के एसपी विशाल आनंद ने कहा कि यह गंभीर मामला है। पीड़िता का गांव जंगल इलाके में है। पुलिस अधिकारी को घटना की पुष्टि के लिए भेजा गया है। इसके बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Double Murder: अवैध संबंध के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, सास का भी किया कत्ल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?