Home » राज्य » Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम मंदिर में भगदड़,10 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, CM नायडू ने जताया दुःख

Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम मंदिर में भगदड़,10 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, CM नायडू ने जताया दुःख

[the_ad id="14540"]
Stampede

अमरावती। Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा के स्थित विजया वेंकेटेश्वर मंदिर में शनिवार 1 नवंबर को भगदड़ मच गई। इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गये। भगदड़ की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया, लेकिन मन्दिर प्रशासन के कुप्रबंधन के चलते श्रद्धालुओं को जान गंवानी पड़ी। घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबु नायडू के गहरा दुख जताया और पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें- Investigation- Maha Kumbh Stampede: 37 नहीं बल्कि 82 लोगों की हुई थी मौत, सरकार ने छिपाया आंकड़ा

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

Stampede

बताया जा रहा है कि, शनिवार को कार्तिक महीने की देवउठनी एकादशी होने की वजह से मन्दिर में काफी भीड़ थी। लोग भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए लाइन में लगे थे, तभी कतारों के बीच में लगाई गई रेलिंग टूट गई और श्रद्दालु गिर पड़े। इस घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में धक्का मुक्की शुरू हो गई और भगदड़ मच गई। मन्दिर में मौजूद श्रद्धालुओं में ज्यादातर महिलाएं ही थीं। भगदड़ में घायल लोगों को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पूरी होती है हर मन्नत

Stampede

स्थानीय लोगों का कहना है कि, ये मन्दिर काशीबुग्गा में इसलिए बनाया गया था क्योंकि बहुत से भक्त दर्शन के लिए तिरुमाला श्रीवारी मंदिर नहीं जा सकते हैं। मान्यता है कि इस मन्दिर में भी दर्शन करने से भक्तों की सभी मन्नत पूरी होती है। यह मंदिर 12 एकड़ में बना है और इसे बनाने में 10 करोड़ रुपये की लागत आई थी।

घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

Stampede

मन्दिर में हुई इस ह्रदय विदारक घटना पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुःख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है- श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना ने हमें झकझोर कर रख दिया है। यह बेहद दुखद है कि, इस दर्दनाक हादसे में कई श्रद्धालुओं को जान गंवानी पड़। नायडू ने आगे लिखा, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

साथ ही ये भी कहा कि मैंने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज हो। इसके अलावा अधिकारी घटनास्थल पर जाकर भी राहत कार्यों पर निगरानी रखें। इस बीच धर्मस्व मंत्री अनम नारायण रेड्डी और जिला मंत्री अच्चन्नायडू अधिकारियों से और जानकारी जुटाने को कह रहे हैं।

सरकार के मंत्री नारा लोकेश ने किया ट्वीट 

घटना को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री नारा लोकेश ने ट्वीट किया है और दुःख जताया है। उन्होंने लिखा- कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, ये घटना बेहद दुखद है। एकादशी के दिन यह एक बड़ी त्रासदी है। उन्होंने आगे लिखा- मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने लिखा- सरकार भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं को  बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है और भगदड़ की सूचना मिलते ही मैंने अधिकारियों, जिला मंत्री अत्चन्नायडू गारू और स्थानीय विधायक गौथु सिरीशा गारू से बात की और हादसे की जानकारी ली, साथ ही पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने के आदेश भी दिए हैं।
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh Stampede: CBI करेगी महाकुंभ में हुई भगदड़ की जांच!

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?