Home » आज फोकस में » बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान का बड़ा खुलासा, लारेंस ने नहीं बल्कि इस बिल्डर ने मारा है मेरे पापा को

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान का बड़ा खुलासा, लारेंस ने नहीं बल्कि इस बिल्डर ने मारा है मेरे पापा को

[the_ad id="14540"]
मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी ((Baba Siddiqui) की हत्या के 23 दिन बाद मुंबई पुलिस लॉरेंस विश्नोई मामले में सुराग तलाश रही है। इस मामले में अब तक हुई सभी गिरफ्तारियां भी लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ी हुई हैं। हालांकि, एक इंटरव्यू में उनके बेटे ने संदेह जताया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या का संबंध मुंबई में निर्माण उद्योग लॉबी से है। एक इंटरव्यू में उन्होंने आशंका जताई है कि कंस्ट्रक्शन लॉबी ने एक बड़ी योजना के तहत उनके पिता की हत्या कर दी और सच छिपाने की साजिश के तहत लॉरेंस बिश्नोई वाला नेरेटिव फैलाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक खास प्रोजेक्ट को लेकर उनकी यूबीटी शिव सेना नेता अनिल परब से उनके पिता बाबा सिद्दीकी की बहस हुई थी। जीशान ने  इशारों-इशारों में सच से पर्दा उठाने की भी कोशिश की।
 

बिल्डर लॉबी की संलिप्तता को किया जा रहा नजरंदाज

Baba Siddiqui murder case

गौरतलब है कि 12 अक्टूबर की रात अजित पवार की पार्टी NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। तब पुलिस के हवाले से मीडिया में खबर आई थी कि लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर हत्या हुई है। मामले की जांच अभी भी जारी है लेकिन बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका मानना ​​है कि जांच लॉरेंस बिश्नोई के नेरेटिव पर चल रही है। वहीं जांच में बिल्डर लॉबी की संलिप्तता को नजरअंदाज किया जा रहा है।

 जांच से संतुष्ट नहीं हैं जीशान 

जीशान सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में कहा कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस, अजित पवार और मुंबई पुलिस कमिश्नर के मौजूदगी में बाबा सिद्दीकी की हत्या पर चर्चा हुई, जिससे मैं संतुष्ट नहीं हूं। लोगों ने अपने नेता खो दिया है, लेकिन मैंने एक पिता खोया है। मेरा परिवार एक पल में बिखर गया। मैं जांच से कैसे संतुष्ट हो सकता हूं? दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि साजिश के पीछे कौन था। जीशान सिद्दीकी ने लॉरेंस विश्नोई की थ्योरी को खारिज कर दिया और कहा कि यह कहानी घटना के बाद और बाबा सिद्दीकी के अस्पताल पहुंचने से पहले सेट की गई। अगर सिस्टम और इंटेलिजेंस को ये पहले से पता था, तो इसे रोका क्यों नहीं गया?

कंस्ट्रक्शन लॉबी पर जताया शक

उन्होंने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में कंस्ट्रक्शन लॉबी पर शक जताया।  जीशान सिद्दीकी ने कहा कि उनके पिता ने गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी, इसलिए उन्हें अपनी जान देनी पड़ी।  हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता अनिल परब सभी बिल्डरों के मित्र हैं। वे सोशल मीडिया पर गर्व से ऐलान करते हैं कि घर की चाबियां उनके कार्यालय से जारी की गई थीं। बिल्डर से मित्रता किए बिना कोई चाबियां कैसे दे सकता है? हालांकि वह 10-15 चाबियां बांटते हैं और हजारों को बेवकूफ बनाते हैं। जीशान के मुताबिक, इंटरव्यू में अनिल परब ने लोगों से घर के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने को कहा, लेकिन बिल्डर का नाम नहीं बताया। परब ने लोगों को उन पर भरोसा करने को कहा था।

बाबा को रास्ते का कांटा मानते थे बिल्डर 

 अगले दिन जीशान सिद्दीकी ने इलाके में रैली की और जनता से कहा कि किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर बिल्डर अपना वादा निभाएं तभी उन्हें हस्ताक्षर करना चाहिए। इसके बाद अनिल परब और बाबा सिद्दीकी के बीच लंबा विवाद चला रहा। जीशान ने कहा कि बाबा की हत्या से पहले बाबा सिद्दीकी उन गलत कामों के खिलाफ थे जो बिल्डर गरीबों के लिए करना चाहते थे, जिससे बिल्डर उन्हें अपने रास्ते का कांटा मानते थे। उन्होंने कहा कि जब बाबा सिद्दीकी पर हमला हुआ, तो तैनात सुरक्षा बलों ने अपने हथियार तक नहीं निकाले। यही वजह है कि हत्या की उचित जांच होनी चाहिए।

लारेंस विश्नोई से नहीं था कोई खतरा 

 जीशान ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कभी कोई खतरा नहीं था। कई साल पहले किसी ने मुझे धमकी दी थी। यह चर्चा करना कि धमकी 15 दिन और एक माह पहले दी गई थी, गलत प्रचार है। उन्होंने कहा कि हत्या के बाद लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बाबा सिद्दीकी, लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच का लिंक जोड़ा गया, जिस तेजी से कहानी सामने आई, उससे यह संदेह बढ़ गया कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?