Home » आज फोकस में » IMD Alert: इन 5 राज्यों में होगी भीषण बारिश, कई इलाकों में बढ़ेगी ठंड और छाएगा घना कोहरा

IMD Alert: इन 5 राज्यों में होगी भीषण बारिश, कई इलाकों में बढ़ेगी ठंड और छाएगा घना कोहरा

[the_ad id="14540"]

नई दिल्ली। IMD Alert: इस समय देश के कई इलाके ठंड की चपेट में हैं। वहीं पूरे उत्तर भारत में भी घने कोहरे की आहट होने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में भी बीते दिन धुंध छाई रही, लेकिन आज सुबह का मौसम एकदम साफ था और ठंड का भी एहसास नहीं हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 नवंबर तक के मौसम के ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं, जिसके मुताबिक आने वाले पांच दिनों में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी में भारी बारिश होने का आसार हैं।

इसे भी पढ़ें-Weather report: यूपी-बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया रेल अलर्ट

अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा देश का मौसम 

IMD alert

आईएमडी के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर, केरल में 19 नवंबर और दक्षिणी कर्नाटक में 18 नवंबर को बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई। जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों से गुरेज घाटी, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। आइए जानते हैं अगले 5 दिनों तक देश भर का मौसम कैसा रहेगा।

 

 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी तमिल के पास दक्षिण-पश्चिमी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी राज्य तमिलनाडु से दूर दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती ऊपरी वायु परिसंचरण बना हुआ है। एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण केरल तट से दूर दक्षिणपूर्वी अरब सागर के ऊपर निचले वायुमंडल में स्थित है।

इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा 

इसी के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ चल रहा है जिसके कारण आज और कल केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर तक की बारिश होगी। कराईकल, यनम, रायलसीमा और माहे में भी हल्की बारिश होने या फिर बादल छाए रहने की संभावना है। यह मौसम 28 नवंबर तक रहेगा। इधर पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में आज और कल घना कोहरा छाया रहेगा। इन राज्यों में 20 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

 

दिल्ली में जानलेवा हुई हवा 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से हालात खराब हैं। आज राजधानी का AQI 434 है। वहीं यहां के 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 से 500 के बीच बना हुआ है। दिल्ली की हवा बिल्कुल भी सांस लेने लायक नहीं है। गत दिवस राजधानी में सीजन का पहला कोहरा छाया रहा। बुधवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में विजिबिलिटी शून्य रही। न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री गिरकर 17 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट 

यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान रहा। मंगलवार को यही तापमान 17.9 डिग्री था। बुधवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री से गिरकर 27.8 डिग्री पर आ गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए राजधानी में घने कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें-Delhi Air Pollution: राजधानी में बिगड़े हालात, धुएं और कोहरे से कम हुई विजिबलिटी, सांस लेने में भी हो रही मुश्किल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?