Home » आज फोकस में » UP Weather: प्रदेश में गिरने लगा पारा, सताने लगी ठंड, कई इलाकों में छाया रहा घना कोहरा

UP Weather: प्रदेश में गिरने लगा पारा, सताने लगी ठंड, कई इलाकों में छाया रहा घना कोहरा

[the_ad id="14540"]

लखनऊ। UP Weather: बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी हवाएं चलीं, जिसकी वजह से सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हुई। वहीं, यूपी के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में तापमान में गिरावट देखी गई। हालंकि अभी प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। नतीजा ये है कि पूरे दिन गर्मी का एहसास होता रहा। कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट के बावजूद अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की उम्मीद है।

 इसे भी पढ़ें- IMD Alert: इन 5 राज्यों में होगी भीषण बारिश, कई इलाकों में बढ़ेगी ठंड और छाएगा घना कोहरा

पछुआ हवाओं की वजह से गिरा तापमान 

UP Weather

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि राज्य में पछुआ हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं प्रदेश के तराई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाने के आसार हैं। बुधवार को 34 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज सबसे गर्म रहा। झांसी में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो कानपुर में 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अयोध्या में 15.5 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 कई इलाकों में छाया रहा है घना कोहरा 

गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आसपास कई इलाकों में भी कोहरा देखने को मिला। अंबेडकरनगर जिले में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। आलम ये रहा कि विजिबलिटी कम होने से सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा था। यह इस सीजन का सबसे घना कोहरा है। सुबह की शुरुआत हमेशा की तरह कोहरे से हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया कोहरा और घना होता गया और लोगों को कार को लाइट जलाकर रखनी पड़ी।

 

बरही में गुरुवार की सुबह से घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से सड़कों पर कारों की रफ्तार भी धीमी रही। कोहरे के कारण सुबह से ही शहर भर में चहल-पहल कम रही। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोहरे से फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि इससे किसानों को फायदा होगा।

ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ेगा असर

मौसम में बदलाव का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ता है। आने वाले समय में कोहरे के कारण आगरा फोर्ट और जनता एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें फिर रद्द रहेंगी। रेलवे इनकी सूची तैयार कर रहा है। हर साल कोहरे के कारण कई ट्रेनें फरवरी तक रद्द कर दी जाती हैं। रेलवे ने उन ट्रेनों की सूची बनानी शुरू कर दी है जिन्हें इस बार कोहरे के कारण रद्द करना पड़ेगा। इस दौरान यात्रियों की मांग और भार का भी आकंलन किया जाता है।

 इसे भी पढ़ें- यूपी में बदला मौसम, लखनऊ समेत इन इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बारिश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?