Home » आज फोकस में » Technology: साल 2025 में बढ़ेंगे मोबाइल के रेट, मिलेंगे शानदार फीचर्स, AI से भी हो सकते हैं लैस

Technology: साल 2025 में बढ़ेंगे मोबाइल के रेट, मिलेंगे शानदार फीचर्स, AI से भी हो सकते हैं लैस

[the_ad id="14540"]

नई दिल्ली। साल 2024 खत्म होने में अब डेढ़ महीने का ही समय बचा हुआ है। ऐसे में नये साल की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। 2024 में एआई वाले मोबाइल फोन खूब चर्चा में रहे। हालांकि ये तकनीक कुछ ही फोन्स में है लेकिन 2025 में और भी नई टेक्नोलाजी (Technology) देखने को मिल सकती है। हालांकि अगले साल स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को इस साल के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इसके कई कारण होंगे। जैसे कि एडवांस कंपोनेंट्स की कीमतों में इजाफा, 5G टेक्नोलॉजी का मार्केट में आना और फोन में AI जैसे फीचर्स का होना। इन सबकी वजह से मोबाइल की कीमतों में इजाफा होने के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें- खुदरा महंगाई रोकने में विफल हुई RBI, 14 में महीने में पहुंची सबसे उच्चतम स्तर पर

कैमरा और एआई के प्रति बढ़ा लोगों का उत्साह 

काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन की औसत वैश्विक बिक्री कीमत 2024 में 3 प्रतिशत और 2025 में 5 प्रतिशत बढ़ जाएगी। इसका एक मुख्य कारण शक्तिशाली प्रोसेसर जैसे फीचर्स वाले प्रीमियम स्मार्टफोन की बढ़ती मांग है। कैमरा और एआई के प्रति बढ़ते उत्साह की कीमत लोगों को चुकानी पड़ेगी।
स्मार्टफोन में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एकीकरण तेजी से प्रगति कर रहा है।

सामान्य से अधिक हो सकतीं है कीमतें

इस फीचर के जुड़ने से स्मार्टफोन प्रीमियम हो जा रहे हैं क्योंकि उपभोक्ताओं को जेनरेटिव एआई जैसी सुविधाएं पसंद आ रही हैं। यही वजह है कि स्मार्टफोन निर्माता बेहतर सीपीयू, एनपीयू और जीपीयू की क्षमताओं वाले प्रोसेसर बनाने में निवेश कर रहे हैं। इन सब खासियतों की वजह से फोन्स की कीमतों में इजाफा हो सकता है। काउंटरप्वाइंट की एक रिपोर्ट कहती है कि, जैसे-जैसे हम एआई-सक्षम स्मार्टफोन के युग में प्रवेश करेंगे, जेनरेटिव एआई क्षमताओं की ओर रुझान तेज हो जाएगा। इसके लिए अधिक शक्तिशाली प्रोसेसर की आवश्यकता होगी, जिसकी कीमत सामान्य से अधिक होगी।

खरीदने से पहले सोच समझ लें उपभोक्ता 

एआई क्षमताओं के लिए कंपनियों को सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में भारी निवेश की आवश्यकता होती है। जैसे-जैसे सॉफ्टवेयर अधिक जटिल होता जाएगा और AI एल्गोरिद्म से जुड़ने की वजह से स्मार्टफोन की कीमतें भी बढ़ेंगी। हालांकि, इस कीमत की बदले उपभोक्ता को बेहतर चीज मिलेगी। कुल मिलाकर, उपभोक्ताओं को 2025 में प्रीमियम स्मार्टफोन पर अधिक पैसा खर्च करना होगा। ये पैसा नये फीचर्स की वजह से लगेगा। अब उपभोक्ताओं को ये खुद तय करना होगा कि इन फीचर्स की जरूरत है या नही। हालांकि एआई फीचर्स की मौजूदा समय में कोई जरूरत नहीं है। ये सुविधाएं पहली बार में तो आकर्षक लगती है लेकिन कुछ समय बाद ये बेकार लगने लगती है क्योंकि किसी को इसकी जरूरत नहीं पड़ती है।

 इसे भी पढ़ें-Vistara Merged Into Air India: एयर इंडिया में विलय के बाद आज आखिरी बार उड़ान भरेंगे विस्तारा के विमान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?