Home » आज फोकस में » वाराणसी में भव्य तरीके से मनी देव दीपावली, काशीवासियों ने गंगा घाट पर दीयों से लिखा ‘बटोगे तो कटोगे’

वाराणसी में भव्य तरीके से मनी देव दीपावली, काशीवासियों ने गंगा घाट पर दीयों से लिखा ‘बटोगे तो कटोगे’

[the_ad id="14540"]

 वाराणसी। देव दीपावली (Dev Deepawali) के मौके पर शुक्रवार 15 नवंबर को काशी के 84 गंगा घाटों पर 21 लाख दीये जलाए गए। देव दीपावली का पर्व यहां हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। काशी में देव दिवाली देखने और गंगा घाटों पर दिए जलाने के लिए देश भर से पर्यटक आते हैं।

इसे भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

सीएम योगी के नारे को मिला खुला समर्थन 

Dev Deepawali

 

आज देव दीपावली के मौके पर काशी की जनता के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारे का खुला समर्थन किया और वाराणसी के बाबा पण्डी घाट पर दीपों से लिख दिया  ‘बंटोगे तो कटोगे”। आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ का यह नारा पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश भर में  काफी लोकप्रिय हो गया है।

 

हर घाट पर दिखा लोगों का हुजूम 

Dev Deepawali

देव दिवाली के मौके पास गंगा घाट पर दीयों से लिखा गया सीएम योगी का ये नारा भी यहां आये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा। यहां आये तमाम पर्यटकों ने अपने सेल फोन से इसकी तस्वीरें लीं। यहां आज हर घाट पर पर्यटकों का सैलाब देखने को मिला। वहीं देव दिवाली के मद्देनजर यहां सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये थे।

इसे भी पढ़ें- Kartik Purnima 2024 Date: इस डेट को है कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?