
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) में ‘वोट जिहाद’ का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने ‘वोट जिहाद’ का जवाब धर्म युद्ध से देने की बात कही है। वहीं अब इसे लेकर देश भर के साधु संत भी एकजुट हो गये हैं। सभी साधु संतों ने महाराष्ट्र की जनता से सनातनियों का चुनाव करने की अपील की है। अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने कहा कि देश में मौजूदा चुनाव में ‘वोट जिहाद’ चल रहा है। ऐसा लगता है कि उलेमाओं और कट्टरपंथियों की तरफ जनता को बरगलाने क कोशिश की जा रही हैं। कट्टरपंथी ‘वोट जिहाद’ कर बीजेपी को वोट न देने की अपील कर रहे है।
इसे भी पढ़ें- Assembly Elections: महाराष्ट्र में तेज हुई जीत की जोर आजमाइश,‘वोट जिहाद’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ जैसे नारे से गरमाया माहौल
हिंदुत्व विचारधारा वाले लोगों को जिताएं
उन्होंने कहा कि धर्म गुरुओं ने भी लोगों से सनातनियों को वोट देने की अपील की है। इसका एक कारण यह है कि मौलवी और मदरसे लगातार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि हिंदुत्व विचारधारा वाले लोग ये चुनाव न जीतें। इस चुनाव में राष्ट्र विरोधियों की जीत हो। यही वजह है हिंदू धर्म गुरुओं को भी जनता से अपील करनी पड़ी कि इस चुनाव में सनातनियों को ही जितायें।
सनातनी बनकर वोट करें हिन्दू
इसी कड़ी में साध्वी गिताम्बा तीर्थ ने कहा कि ‘वोट जिहाद’ होना चाहिए क्योंकि ‘वोट जिहाद’ होगा तभी हिंदू एकजुट होंगे। हिन्दुओं को जाति में बंटकर नहीं बल्कि सनातनी बन कर वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा जब मुसलमान एकजुट होकर वोट जिहाद करते हैं और एक विशेष पार्टी को वोट देते हैं तो हिन्दुओं को भी एकजुट होकर सनातन के समर्थक को वोट देना चाहिए। इसलिए वोट जिहाद जरूरी है।
हिन्दू विरोधी ताकतों के खिलाफ करें वोट
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा प्रचारित ‘वोट जिहाद’ का मुद्दा पूरी तरह गलत है। यदि मुस्लिम समुदाय एकजुट होकर हिंदुओं के खिलाफ वोट करता है, तो मैं हिंदू समुदाय के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे भी एकजुट हों और इस्लामी व हिंदू विरोधी ताकतों को हराने के लिए हिंदू समर्थक पार्टियों को वोट दें।
किसी की साजिश न सफल होने दें हिन्दू
मां बगलामुखी सिद्धपीठ धर्म वृन्दावन के पीठाधीश्वर त्रिशूल बाबा ने कहा कि अगर भारतीय मुस्लिम धर्म गुरु गैर-हिंदू सरकार के लिए वोट मांगते हैं, तो हम भी हिन्दुओं को वोट देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हिन्दुओं से हमारी अपील है कि उन्हें ही वोट दें जो सनातनी हो। यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए और सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। आजकल भारत की धरती पर गैर-सनातन सरकार बनाने के लिए हर तरह का षणयंत्र रचा जा रहा है, लेकिन हिन्दुओं से अपील है कि वह किसी को उसकी साजिश में सफल न होने दें और हिन्दुओं को वोट करें।
धर्म की रक्षा के लिए एकजुट हों हिंदु
आश्रम हरि शेवा उदासीन सनातन मंदिर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन का कहना है कि जिस तरह से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चल रहे हैं वोट जिहाद पर एक कार्यक्रम के दौरान इस्लामिक विद्वान सज्जाद नोमानी ने कहा कि जिन लोगों ने बीजेपी को वोट दिया, उसका हुक्का पानी बंद कर दिया जायेगा। मैं सभी सनातनियों से अपील करना चाहता हूं कि अपने राष्ट्र और अपने धर्म की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर भाजपा को वोट देना चाहिए, अभी नहीं तो कभी नहीं, हिंदू समाज को उसी तरह से एकजुट होना चाहिए जैसे इस्लामिक जिहाद।
इसे भी पढ़ें-UP By-Election: वोटिंग के समय रामलला के दरबार में मौजूद रहेंगे सीएम योगी






Users Today : 26

