Home » आज फोकस में » Scary: बॉयफ्रेंड को न पता चले बच्चे का, इसलिए महिला ने उठा लिया हैवानियत भरा कदम, सुनकर आ गये आंसू

Scary: बॉयफ्रेंड को न पता चले बच्चे का, इसलिए महिला ने उठा लिया हैवानियत भरा कदम, सुनकर आ गये आंसू

[the_ad id="14540"]

Scary: एक महिला ने अपने बच्चे को अपने परिवार और प्रेमी से छुपाने के लिए क्रूरता की सारे हदें पार कर दी। इसका पता जब उसके ब्वायफ्रेंड को चला तो वह हैरान रह गया। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने करीब तीन साल तक अपने बच्चे को ऐसे ही सबसे छिपाकर रखा। मामला कोर्ट पहुंच गया और लड़की को कड़ी सजा सुनाई गई है। ये हैरान कर देने वाला वाकया यूके का है।

इसे भी पढ़ें-Malaika Arora Relationship: अब इस मिस्ट्री मैन संग इश्क लड़ा रही हैं मलाइका, वायरल हुआ वीडियो

तीन साल तक ब्वायफ्रेंड को नहीं चला पता

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की सुनवाई इंग्लैंड के चेस्टर क्राउन कोर्ट में हुई। बताया जा रहा है के चेशायर के एक घर में पाए गए एक बच्चे को काफी दाने हो ये थे। बच्चे की मां ने इसे अपने भाई-बहनों से छुपाया, उसे अपने घर के दीवान की दराज छिपाया। और तो और उसने अपने प्रेमी से भी इसके बारे में नहीं बताया। आश्चर्य की बात यह थी कि उसका प्रेमी लगभग तीन साल से उस घर में आ जा रहा था लेकिन उसे इसका पता नहीं चल सका।

कोर्ट ने कहा, यह भयानक है

बच्चे का तीसरा जन्मदिन करीब आ रहा था, लेकिन प्रेमी को इसके बारे में पहले ही पता चल गया। मामला कोर्ट में चला गया। चेस्टर के मानद रिकॉर्डर न्यायाधीश स्टीफन एवरेट ने उस महिला की निंदा की जिसने बाल शोषण की बात स्वीकार की। कोर्ट ने कहा “मुझे लगता है कि आपने जो किया वह बिल्कुल अविश्वसनीय है। “आपने बच्चे को प्यार, स्नेह और उचित ध्यान से वंचित कर दिया है। भले ही सब कुछ सावधानी से किया गया, लेकिन यह बच्चे के लिए भयानक है। महिला के और भी बच्चे थे, लेकिन उसने अपने सबसे छोटे बच्चे को सबसे छिपाया। उसे ढंग से खाना पीना नहीं दिया गया। यहां तक कि उसे सिरिंज के जरिये दूध या विटाबिक्स पिलाती थी। जब बच्चे को अस्पताल लाया गया तो वह कुपोषित और कमजोर था।

दीवान की दराज में बंद करके रखती थी बच्चे को 

रिपोर्ट के मुताबिक जब मां अन्य बच्चों को लेकर स्कूल जाती थी, काम पर जाती थी या फिर फैमिली फंक्शन और क्रिसमस पर रिश्तेदार के घर जाती थी तो बच्चे को घर पर अकेला छोड़ देती थी। जब उसका बॉयफ्रेंड साथ में रहने लगा तो वह बच्चे को दूसरे कमरे में बंद कर देती थी। वह अक्सर बच्चे को दीवान में बंद रखती थी। बताया जा रहा है कि एक दिन जब बॉयफ्रेंड बाथरूम था तो उसे बच्चे की आवाज सुनाई दी तो उसने बाहर निकलकर खोजबीन की, तब जाकर उसे बच्चे के बारे में पता चला। इसके  बाद वह एक एनजीओ के पास गया और उसकी मदद से बच्चे को बाहर निकाला।

रोने लगे जांच में शामिल पुलिस कर्मी

बच्चे को सामाजिक कार्यकर्ताओं में कब्जे में ले लिया और महिला के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया। जब कोर्ट में इस मामले को विस्तार से रखा गया तो मामले की जांच में शामिल दो पुलिसकर्मियों की आंख में आंसू आ गये। महिला ने कोर्ट को बताया कि उसे नहीं पता चला कि वह प्रेग्नेंट है और जब उसने बच्चे को जन्म दिया तो वह “वास्तव में डरी हुई” थी। यही वजह थी कि उसने ये सब किया।

इसे भी पढ़ें-Aishwarya Rai Divorce: ऐश्वर्या राय ने शेयर किया वीडियो, कहा- ‘अपने लिए स्टैंड लें’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?