Home » आज फोकस में » Priyanka Gandhi oath: हाथ में संविधान की किताब पकड़ कर प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ

Priyanka Gandhi oath: हाथ में संविधान की किताब पकड़ कर प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ

[the_ad id="14540"]

नई दिल्ली। Priyanka Gandhi oath: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड उपचुनाव में जीत हासिल की थी। आज गुरुवार को उन्होंने संसद के सदस्य के रूप में शपथ ली। जब प्रियंका गांधी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली तो उनके भाई राहुल और मां सोनिया भी सांसद के तौर पर मौजूद रहे। इसके साथ ही उनके बेटे रेहान और मिराया भी सदन में मौजूद रहे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, उनकी मां और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने उनके सांसद के तौर पर शपथ लेने से पहले उनसे कहा कि वह बहुत खुश हैं।

 इसे भी पढ़ें- वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने किया ऐलान

संविधान की किताब पकड़ कर ली शपथ

priynaka gandhi

जैसे ही लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रियंका गांधी का नाम पुकारा, वे अपने हाथ में संविधान की किताब लेकर पहुंचीं और शपथ ग्रहण की। बता दें कि, केरल के वायनाड में राहुल गांधी द्वारा खाली की गई सीट से प्रियंका ने उपचुनाव लड़ा और चार लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की। प्रियंका गांधी के शपथ लेने के बाद अब गांधी परिवार के तीन सदस्य आज से संसद में मौजूद रहेंगे।

सीपीआई उम्मीदवार सत्यम मोकेरी को हराया 

इससे पहले बुधवार को केरल कांग्रेस के नेताओं ने प्रियंका गांधी को विजेता का प्रमाणपत्र दिया। वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी को 6 लाख 22000338 वोट मिले थे। वहीं सीपीआई उम्मीदवार सत्यम मोकेरी दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 2 लाख 11,407 वोट मिले। इस उपचुनाव में बीजेपी तीसरे स्थान पर रही। बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास को 1 लाख 99939 वोट मिले।

 

शशि थरूर बोले-  ‘मैं खुश हूं’ 

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, ”मैं बहुत खुश हूं क्योंकि हमने उनके लिए प्रचार किया था, मुझे खुशी है कि वह जीत गयी, जैसा कि आप देख सकते हैं, उन्होंन केरल की साड़ी पहनी हुई है।

 इसे भी पढ़ें- Wayanad Election Result: प्रियंका की संसदीय पारी शुरू, वायनाड में मिली रिकॉर्ड जीत

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?