Home » आज फोकस में » Israel-Hamas War: बंधकों को छोड़ दो, वरना मध्य पूर्व में मच जाएगी तबाही, हमास को ट्रंप की धमकी

Israel-Hamas War: बंधकों को छोड़ दो, वरना मध्य पूर्व में मच जाएगी तबाही, हमास को ट्रंप की धमकी

[the_ad id="14540"]

Israel-Hamas War: अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार 2 दिसंबर को हमास के खिलाफ सख्त बयान दिया है। उन्होंने हमास को गाजा पट्टी में बंधकों को रिहा करने को लेकर चेतावनी जारी की है। ट्रंप ने कहा कि अगर 20 जनवरी 2025 तक बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो मध्य पूर्व में तबाही मच जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Israel-Hezbollah Ceasefire: हिजबुल्लाह ने छोड़ा साथ, अब हमास कैसे लड़ेगा अपनी लड़ाई

अभी भी हमास के कब्जे में हैं 101 नागरिक 

ट्रंप ने एक बयान में कहा, “अगर बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो अमेरिका मानवता के खिलाफ यह अपराध करने वालों को इतिहास की सबसे बड़ी सजा देगा।” उन्होंने इसे अमेरिका की प्रतिष्ठा और न्याय के लिए गंभीर समस्या बताया। गौरतलब है कि, 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमास द्वारा किये गये हमले के के दौरान 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। इनमें से लगभग 101 विदेशी और इजरायली नागरिक अभी भी हमास के कब्जे में हैं। हमास का दावा है कि इनमें से 33 बंधकों की मौत हो चुकी है।

खंडहर में तब्दील हो चुकी है गाजा पट्टी 

हमास के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से ही इजराइल लगातार गाजा पट्टी में हमले कर रहा है।  उसने हमास को पूरी तरह से खत्म करने का मन बना लिया है। आलम ये है के गाजा पट्टी खंडहर में तब्दील हो चुकी है, लेकिन हमास अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हमास की मांग है कि इजरायली सेना गाजा से वापस चली जाये। वे बंधकों के बदले फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। हमास की मांगों के जवाब में, इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की कि हमास के पूर्ण विनाश तक युद्ध जारी रहेगा।

विस्थापित हो चुकी है फिलिस्तीन की जनता

युद्ध की शुरुआत के बाद से, इज़राइल ने गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ हमले किये। इन हमलों में अब तक 44,400 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, और जो बचे हैं वे भी अपना घर बार छोड़कर खुले में रहने को मजबूर हो गये हैं। गाजा का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया है। गाजा पट्टी के अस्थायी शासक खलील अल-हय्या ने कहा है कि जब तक जंग खत्म नहीं हो जाती है तब तक कैदियों की अदला-बदली नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Israel Hamas War: इजराइल का दावा, मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?