
लखनऊ। CM Yogi Order: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सुबह के समय लाउडस्पीकर बजने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है। साथ ही इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है। मुख्यमंत्री का आदेश मिलने के बाद गुरुवार 5 दिसंबर को पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने सुबह-सबेरे राजधानी के कई इलाकों का भ्रमण किया और लाउड स्पीकर्स की चेकिंग की।
इसे भी पढ़ें- Farmers Protest: किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए योगी सरकार ने गठित की 5 सदस्य समिति
सैर पर निकले लोगों से किया संवाद
जानकारी के मुताबिक, राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम के साथ हजरतगंज, महानगर और पश्चिमी क्षेत्र में भ्रमण किया। सीपी अमरेंद्र कुमार सेंगर और सभी डीसीपी भी निरीक्षण के लिए सुबह-सबेरे निकले। अधिकारियों ने सभी धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच की और हाई-स्पीड बाइकिंग के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की। साथ ही सुबह की सैर पर निकले लोगों से भी संवाद किया।
आदेश का उल्लंघन करने वालों के लाउडस्पीकर तत्काल उतारे जाएं

इधर यूपी सीएमओ की तरफ से एक्स पर भी एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें लिखा गया है, ‘धर्मस्थलों पर अथवा गीत-संगीत के कार्यक्रमों में तय मानक से अधिक आवाज और निर्धारित समय के बाद लाउडस्पीकर/DJ न बजाय जाये, कानफोड़ू आवाज बुजुर्गों, मरीजों और स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी समस्या पैदा करते हैं, पूर्व में इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई हुई थी। एक बार फिर इसका निरीक्षण किया जाये और जहां स्थिति ठीक न हो, वहां तत्काल लाउडस्पीकर उतार दिए जाएं।’
धर्मस्थलों पर अथवा गीत-संगीत के कार्यक्रमों में तय मानक से अधिक आवाज तथा निर्धारित समय के बाद लाउडस्पीकर/DJ न बजें।
कानफोड़ू स्वर वृद्धजन, रोगियों और स्कूल-कॉलेज के बच्चों के लिए बड़ी समस्या है। पूर्व में इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई हुई थी। एक बार फिर इसका निरीक्षण करें। जहां… pic.twitter.com/xrKRblzFsY
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 4, 2024
अतिक्रमण करने वालों पर हो कार्रवाई
इससे पहले सीएम योगी ने बैठक में सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण के मुद्दे पर बात की और साफ कहा कि सभी को यह समझना चाहिए कि सड़क सभी के लिए है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों का उपयोग भवन निर्माण सामग्री के भंडारण, निजी वाहनों की पार्किंग, दुकान भवनों आदि के लिए नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वालों की पहचान की जानी चाहिए और उनके पोस्टर लगाए जाने चाहिए और किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। सीएम योगी के साथ हुई इस बैठक में सभी जिला कमिश्नर, रेंज एडीजी पुलिस, जिलाधिकारी, रेंज आईजी पुलिस और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें- T Raja’s Statement: योगी से सलाह लेकर पुष्कर सिंह धामी भी ले आएं बुलडोजर






Users Today : 40

