
अफगानिस्तान। Pakistan-Taliban War: पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच की सीमा रेखा डूरंड रेखा पर युद्ध जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। टीटीपी आतंकवादियों द्वारा 16 पाकिस्तानी सेना के सैनिकों की हत्या के बाद, पाकिस्तानी वायु सेना ने अफगानिस्तान में पाक्तिका और खोश्त प्रांत पर एयर स्ट्राइक की थी। इस पाकिस्तानी हमले में करीब 50 लोगों की मौत हो गई। वहीं पाकिस्तान का दावा है कि उसने टीटीपी आतंकियों पर हमला किया है।
इसे भी पढ़ें- Pakistan’s Eembarrassment: दुनिया भर में हो रही पाकिस्तान की फजीहत, इन मुस्लिम देशों ने भी बैन की एंट्री
19 पाकिस्तानियों को उतारा मौत के घाट
पाक के इस हमले से भड़के तालिबानियों ने डूरंड लाइन से सटी पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर हमला कर दिया और 19 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। तालिबान का दावा है कि उसने दो पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा भी कर लिया है। बता दें कि अफगानिस्तान अंग्रेजों द्वारा खींची गई डूरंड रेखा को स्वीकार नहीं करता है। इसे लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शुरू से ही तनाव रहा है। अब डूरंड रेखा का मुद्दा फिर गरमा गया है।
???? Breaking News: The Taliban has declared war on Pakistan following airstrikes by the Pakistani military in Paktika province, Afghanistan. The strikes reportedly killed 46 people, mostly women and children, sparking outrage and vows of retaliation from the Afghan Taliban. This… pic.twitter.com/hlEtT8iqmb
— Data Driven Stocks (@stockdatamarket) December 27, 2024
पाकिस्तान की कई चौकियों को किया नष्ट
तालिबान और पाकिस्तान के बीच शनिवार की रात तक लड़ाई जारी रही। हालांकि अब वहां स्थिति शांतिपूर्ण है। इस संघर्ष की वजह से हजारों अफगान नागरिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों से हटना पड़ा है। पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया कि कई इलाकों में लड़ाई हुई, लेकिन उसने केवल एक सैनिक की मौत की बात स्वीकार की है। इधर अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर दोनों देशों के बीच खींची गई डूरंड रेखा को काल्पनिक बताया है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा, 28 दिसंबर को पाकिस्तान के उन इलाकों में किया गया, जहां से पाकिस्तान, अफगान की धरती पर हमले करता है।” उन्होंने कहा कि अफगान सेना ने कई पाकिस्तानी सेना की चौकियां भी जलाकर नष्ट कर दी है।
तालिबान बोला- नहीं मनाता डूरंड रेखा को
गौरतलब है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड रेखा को लेकर कई दशकों से विवाद चल रहा है। किसी भी अफगान सरकार ने अंग्रेजों द्वारा खींची गई इस सीमा रेखा को कभी मान्यता नहीं दी। वे हमेशा इसे काल्पनिक रेखा कहते रहे। जब बार-बार पूछा गया कि क्या उनका बयान पाकिस्तान को संदर्भित करता है, तो तालिबान रक्षा मंत्रालय ने जवाब दिया, “हम इसे पाकिस्तानी क्षेत्र नहीं मानते हैं, ये एक काल्पनिक रेखा मात्र है।
इसे भी पढ़ें- PCB: अब 55 साल का ये बुजुर्ग पाकिस्तानी टीम को सिखाएगा बल्लेबाजी के गुर






Users Today : 23

