Home » आज फोकस में » Black Moon 2024: आज आसमान में निकलेगा ब्लैक मून, जानें भारत में कितने बजे देख सकेंगे आप

Black Moon 2024: आज आसमान में निकलेगा ब्लैक मून, जानें भारत में कितने बजे देख सकेंगे आप

[the_ad id="14540"]

Black Moon 2024: 2024 खत्म होने में अब सिर्फ कुछ घंटे ही बचे हैं। आज 30 दिसंबर की रात को आसमान में एक अनोखा नजारा देखने को मिल सकता है। जी हां, आज रात ब्रह्मांड में एक अनोखी खगोलीय घटना घटित होगी जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। हर साल लोग ब्लू मून, फुल मून, सुपरमून, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण, उल्का पिंड, रंगबिरंगी रोशनियां, एक लाइन में ग्रह जैसी चीजें देखते हैं, लेकिन आज 30 दिसंबर को सोमवती अमावस्या की रात लोग अंतरिक्ष में ब्लैक मून यानी  काला चन्द्रमा देखेंगे।

इसे भी पढ़ें- MahaKumbh 2025: हर 12 साल में क्यों मनाया जाता है महाकुंभ, ये है पौराणिक कथा

15 दिसंबर को दिखा था कोल्ड मून

Black Moon 2024

यह इस महीने का दूसरा नया चांद होगा, क्योंकि इससे पहले 15 दिसंबर को दुनिया ने कोल्ड मून का नजारा देखा था। वहीं आज रात काला चांद देखने को मिलेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब काला चांद निकलेगा तो आसमान भी गहरा काला और साफ दिखेगा। ऐसे में सितारों और ग्रहों को देखने के लिए आज की रात बेहद खास होगी। कहा जा रहा है कि अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और खगोलशास्त्रियों के साथ-साथ तारों और ग्रहों को देखने के शौकीन लोगों के लिए आज की रात शानदार रात होगी।

क्या है ब्लैक मून

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लैक मून का मतलब यह नहीं है कि चंद्रमा का रंग काला हो जाता है, बल्कि यह चन्द्रमा के चक्रों की दुर्लभता का प्रतीक है। यह पूर्णिमा के चन्द्रमा की तरह ही ब्लू मून जैसा होगा लेकिन इसमें चंद्रमा पृथ्वी से गायब हो जाएगा क्योंकि आज सोमवती अमावस्या की रात है और आज रात चंद्रमा सूर्य की तरफ होता है इसलिए सूर्य की किरणें उस पर नहीं पड़ेंगी और वह चमकेगा नहीं। बता दें कि चंद्रमा पृथ्वी की एक परिक्रमा 29.53 दिन में पूरी करता है।

 

खगोल विज्ञान का अधिकारिक शब्द नहीं है ब्लैक मून

माना जाता है कि अगर किसी महीने के पहले दिन नया चांद होता है तो महीना खत्म होने से पहले दूसरा चांद दिखाई देने की संभावना अधिक होती है, जिसे ब्लैक मून यानी काला चांद कहते हैं। हालांकि ब्लैक मून खगोल विज्ञान का अधिकारिक शब्द नहीं है, फिर भी खगोलशास्त्री इसे स्पेशल मानते हैं।  वैज्ञानिकों का कहना है कि नया चांद तब होता है, जब  चन्द्रमा और सूर्य आसमान में एक ही दिशा में एक ही स्थिति में एक साथ होते हैं। इस दौरान चांद लोगों को दिखाई नहीं देता, क्योंकि चांद उस स्थान से काफी दूर होता है, जहां उस पर सूर्य का सीधा प्रकाश पड़ता है।

 भारत में इतने बजे होगा चरम पर

अमेरिकी नौसेना वेधशाला के अनुसार, दिसंबर महीने का यह दूसरा नया चांद 30 दिसंबर 2024 यानी आज की शाम 5:27 बजे ET (2227 GMT) पर निकलेगा। भारत में ये ब्लैक मून 31 दिसंबर को सुबह 3:57 बजे IST पर चरम पर होगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि अमेरिका में ब्लैक मून 30 दिसंबर को दिखेगा जबकि यूरोप, अफ्रीका और एशिया में ये नजार 31 दिसंबर को देखने को मिलेगा। खगोलशास्त्रियों का कहना है कि अगला ब्लैक मून अगस्त 2025 तक नहीं दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ें- Digital Camera Telescope: ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागर करेगा ये कैमरा…

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?