Home » आज फोकस में » Husband-Wife Dispute: फैमिली कोर्ट पहुंचा सरसों के तेल का झगड़ा, आई तलाक की नौबत

Husband-Wife Dispute: फैमिली कोर्ट पहुंचा सरसों के तेल का झगड़ा, आई तलाक की नौबत

[the_ad id="14540"]
Husband-Wife Dispute

आगरा। Husband-Wife Dispute: आगरा में एक अजीब घटना घटी। यहां सरसों के तेल को लेकर पति-पत्नी के बीच ऐसा तनाव पैदा हुआ कि मामले फैमिली कोर्ट तक पहुंच गया और तलाक तक की नौबत आ गई। पत्नी के मायके में रहने को लेकर हुए झगड़े में पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें- One Husband Two Wife: ये मेरा पति है,नहीं ये मेरा पति है, परिवार परामर्श केंद्र में आया अजीब मामला

हैरान करने वाला है मामला

महिला ने पुलिस से अपने पति की शिकायत की। पुलिस ने जब महिला की शिकायत सुनी तो हैरान रह गई। शिकायत दर्ज करने के बाद, मामले को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया, जहां दोनों की काउंसिलिंग की गई। आगरा के रहने वाले एक युवक और युवती की शादी 2020 में हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनके बीच विवाद बढ़ गया। पति-पत्नी के बीच कुछ ऐसा हुआ कि उनके बीच झगड़ा होने लगा। परिवार परामर्श केंद्र में आए एक मामले में पत्नी ने शिकायत की कि उसका पति खर्च के लिए पैसे नहीं देता है। कई बार मांगने पर भी नहीं देता है, जिससे उसे काफी परेशानी होती है।

मायके में रह रही थी पत्नी

महिला अपने पति से खर्चे लिए पैसे मांगती है, लेकिन पति टाल देता है। अब पत्नी पर आरोप है कि वह घर में रखे खेत के सरसों के तेल को अपने मायके में ले जाकर बेच देती है, जब इस बात का पता पति का चला तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इस सरसों के तेल का विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। पत्नी पिछले दो महीने से मायके में ही रह रही है। वहीं से उसने इस बात की शिकायत पुलिस में की। इसके बाद पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र के लिए ट्रांसफर कर दिया, जहां दोनों पक्षों के बीच काउंसिलिंग हुई।

2020 में हुई थी शादी

परिवार परामर्श केन्द्र के सलाहकार डाॅ. सतीश खिरवार ने कहा कि एक बहुत ही अजीब केस आया था। इसमें 2020 में एक लड़के और लड़की की शादी हुई थी। काउंसलिंग के दौरान लड़की ने बताया कि उसका पति खर्च के लिए पैसे नहीं देता था। लड़के ने कहा कि मैं गांव का रहने वाला हूं और हमारे खेत में सरसों उगाई जाती है, उससे मैं जो 2-3 लीटर तेल लाता हूं उसे मेरी पत्नी अपने माता-पिता के पास ले जाती है और उन्हें बेच देती है।

परामर्श केंद्र में हुआ समझौता

लड़की का कहना है कि उसका पति उसे खर्च के लिए पैसे नहीं देता, इसलिए एक दिन वह 2 लीटर तेल लेकर गई थी और बेंचा था। उसी बात को लेकर वे मुझे अक्सर सुनाते हैं कि मैं तेल बेच रही हूं जबकि मेरे पास मेरे खर्च के लिए पैसे नहीं होते हैं। दोनों मुद्दों को परामर्श के माध्यम से हल कर दिया गया है और उनके बीच समझौता हो गया है। समझौते के बाद अब दोनों घर चले गये हैं।

इसे भी पढ़ें- Royal Family Dispute: कोर्ट पहुंचा करोड़ों के हीरे का मामला, आमने-सामने आये दो शाही परिवार, ये है पूरी स्टोरी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?