Home » आज फोकस में » Maha Kumbh and 11 Operations: महाकुंभ में यूपी पुलिस चला रही ये 11 ऑपरेशन, एक-एक शख्स पर है नजर

Maha Kumbh and 11 Operations: महाकुंभ में यूपी पुलिस चला रही ये 11 ऑपरेशन, एक-एक शख्स पर है नजर

[the_ad id="14540"]
Maha Kumbh

प्रयागराज। Maha Kumbh and 11 Operations: आज 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 का शुभारंभ हो गया है। प्रयागराज में आज महाकुंभ का पहला स्नान हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग संगम नगरी आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार के महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। वहीं, यूपी पुलिस ने भी महाकुंभ में सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए हैं। यूपी पुलिस ने महाकुंभ में 11 ऑपरेशन लांच किये हैं, जिसके जरिये संगम नगरी में चप्पे-चप्पे अपर नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: धरा पर शुरू हुआ दिव्य महोत्सव, कंपकंपी ठंड और कोहरा भी नहीं रोक पाई आस्था के इस सैलाब को

ऑपरेशन सील

Maha Kumbh

इस ऑपरेशन के तहत यूपी पुलिस ने महाकुंभ क्षेत्र की सीम को सील कर दिया है। पुलिस की अनुमति के बिना किसी भी व्यक्ति या वाहन को महाकुंभ नगर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

ऑपरेशन चक्रव्यूह प्रवेश

महाकुंभ नगर में प्रवेश और निकास के कई रास्ते हैं। ऑपरेशन चक्रव्यूह प्रवेश के तहत पुलिस इन सभी रूटों नजर रखेगी। कुंभ नगरी में आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन चेकिंग की जा रही है।

ऑपरेशन पहचान

महाकुंभ मेले के दौरान लाखों लोग इस क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में यूपी पुलिस सभी की सही पहचान स्थापित करने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे पहचान दस्तावेजों की जांच कर रही है।

ऑपरेशन MV

एमवी ऑपरेशन के तहत महाकुंभ नगर में यातायात प्रबंधन किया जा रहा है। यहां के महत्वपूर्ण चौराहों और यातायात नियमों की जांच के लिए 12 हजार से अधिक जवानों और अधिकारियों की टीम तैनात की गई है।

 

  ऑपरेशन कवच

ऑपरेशन कवच के तहत महाकुंभ नगर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है।  इस दौरान अगर पुलिस को किसी व्यक्ति पर संदेह होता है वह उसकी चेकिंग करेगी।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: बड़े कलाकारों से सजेगा मंच, 35 दिन तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

 ऑपरेशन इंटरसेप्शन

इस ऑपरेशन के तहत पुलिस किसी की भी अचानक से चेकिंग कर सकती है। यह एक तरह की सरप्राइज चेकिंग है, जो कभी भी और कहीं भी और किसी की भी की जा सकती है।

 ऑपरेशन महावीरजी

Maha Kumbh

संगम क्षेत्र में प्रमुख स्थानों को जोड़ने के लिए 30 से अधिक पान्टून पुलों का निर्माण किया गया है। इन पुलों के दोनों छोर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई  है। साथ ही अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की भी चेकिंग की जा रही है।

ऑपरेशन विराट

ऑपरेशन विराट के तहत पुलिस पंडालों और शिविरों को चेकिंग करेंगी ताकि कल्पवासियों और साधु संतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा न हो।

ऑपरेशन बॉक्स 

ऑपरेशन बॉक्स के अंतर्गत पार्किंग स्थान की चेकिंग की जाएगी। संगम क्षेत्र के आसपास 130 पार्किंग स्थल बनाये गए हैं, जिनमें 10 लाख से अधिक वाहन खड़े हो सकेंगे। ऐसे में पुलिस इन सभी गाड़ियों की चेकिंग करेगी।

 ऑपरेशन संगम

इस ऑपरेशन के तहत पुलिस स्नान घाटों की नगरानी करेगी। स्नान घाट पर फोटो खीचना या वीडियो बनाना सख्त मना है। स्नान घाट के आसपास मौजूद सर्कुलेटिंग एरिया की भी चेकिंग की जाएगी।

 

ऑपरेशन स्वीप के तहत महाकुंभ नगर में संदिग्ध लोगों और वस्तुओं की जांच की जाएगी ताकि आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम किया जा सके और संगम नगरी में आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित रहें।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: अखाड़ा परिषद की बैठक में हंगामा, साधु-संतों ने एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूसे

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?