Home » आज फोकस में » Threat to Donald Trump: ट्रंप को जान से मारने की धमकी देने वाला अरेस्ट

Threat to Donald Trump: ट्रंप को जान से मारने की धमकी देने वाला अरेस्ट

[the_ad id="14540"]
Threat to Donald Trump

अमेरिका। Threat to Donald Trump: फ्लोरिडा के शैनन एटकिंस को सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए धमकी भरे पोस्ट शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार कर  लिया गया है। ये गिरफ्तारी एफबीआई की सूचना के आधार पर की गई। 46 वर्षीय एटकिंस ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ कई धमकी भरे पोस्ट लिखे थे।

इसे भी पढ़ें- Gold Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ से पहले सस्ता हुआ सोना, जानिए आज का भाव

फेसबुक पर किया था ये पोस्ट

द सन यूएस के अनुसार, ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले शैनन एटकिंस ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘अमेरिका को बचाने के लिए, एक गोली ही काफी है।’ पुलिस ने कहा कि इस पोस्ट के आधार पर एटकिंस की गिरफ्तारी हुई है। उन्हें शुक्रवार रात फ्लोरिडा के पाम बीच के पास से गिरफ्तार किया गया। हिरासत के दौरान उसके पास से तीन कोकीन के बैग भी मिले।  पिछले साल दो बार डोनाल्ड ट्रंप को मारने की कोशिश विफल होने के बाद से एफबीआई और खुफिया एजेंसियों के लिए यह एक संवेदनशील मामला बना हुआ था। यही कारण है कि एफबीआई और खुफिया एजेंसियां ​​राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं।

लिखा- ‘इतिहास खुद को दोहराता है’

वहीं, सोशल मीडिया पर  किये गये अपने पोस्ट को लेकर शैनन एटकिंस का कहना है कि वह मजाक कर रहा था, लेकिन वेस्ट पाम बीच के पुलिस अधिकारी टोनी अराउजो के मुताबिक, “यह कोई मजाक नहीं है, आज के माहौल में इस तरह की बात करना खतरनाक हो सकता है।” पुलिस ने उसके कई अन्य सोशल मीडिया पोस्ट भी देखे हैं। एक पोस्ट में उसने लिखा था, ‘इतिहास दोहराया भी जाता है, हमारे यहां सालों से कोई मर्डर नहीं हुआ है।’

ड्रग रखने का भी है आरोप 

शैनन एटकिंस पर ड्रग रखने का भी आरोप है। हालांकि, उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। यह आरोप दूसरी डिग्री का अपराध माना जा रहा है। ऐसे में अब सीक्रेट सर्विस फैसला करेगी कि एटकिंस पर संघीय आरोप लगाए जाने चाहिए या नहीं। इस गिरफ्तारी से ये साफ़ हो गया है कि सोशल मीडिया पर हिंसक या धमकी भरे पोस्ट को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर FBI और सीक्रेट सर्विस लगातार अलर्ट मोड पर हैं और ऐसे मामलों में तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जा रही  है। अब ये यह देखना बाकी है कि एटकिंस के खिलाफ आगे क्या एक्शन लिया जा सकता है। उसे संघीय अदालत में पेश किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Trump and Musk: डोनाल्ड ट्रंप को जिताने के लिए एलन मस्क ने खोल दिया था खजाना

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?