Home » आज फोकस में » PM Modi Maha Kumbh Visit: आज संगम में डुबकी लगाएंगे पीएम, ये है पूरा शेड्यूल

PM Modi Maha Kumbh Visit: आज संगम में डुबकी लगाएंगे पीएम, ये है पूरा शेड्यूल

[the_ad id="14540"]
PM Modi Maha Kumbh Visit

प्रयागराज। PM Modi Maha Kumbh Visit: बीते 13 जनवरी से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में चले रहे महाकुंभ में कल यानी 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।  वे सुबह करीब 11 बजे पवित्र  संगम में डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती करेंगे। बता दें कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन माना जाता है। इसमें देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से श्रद्धालु शामिल आते हैं और गंगा के डुबकी लगाते हैं। महाकुंभ 26 फरवरी 2025 यानी महाशिवरात्रि तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh Stampede: CBI करेगी महाकुंभ में हुई भगदड़ की जांच!

यहां-यहां जाएंगे पीएम
  • दिल्ली में कल होने वाले विधनासभा चुनाव के बीच पीएम मोदी कुंभ का दौरा करेंगे।
  • प्रधानमंत्री सुबह 9: 10 बजे नई दिल्ली से रवाना होंगे और 10 बजकर 5 मिनट पर प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
  • एयरपोर्ट से वे हेलीकॉप्टर से 10:35 बजे महाकुंभ क्षेत्र में डीपीएस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे।
  • यहां से वे 10:45 बजे अरेल घाट पहुंचेंगे।
  • अरेल घाट से निषाद राज क्रूज पर सवार होकर वे संगम नोज पर पहुंचेंगे।
  • यहां वे संगम पर त्रिवेणी की धारा में स्नान करेंगे।
  • त्रिवेणी स्नान के बाद पीएम मां गंगा की पूजा करेंगे।
  • संगम पर ही वे संत महात्माओं से भी मुलाकात करेंगे।
  • इसके बाद वे अक्षयवट में दर्शन करने जाएंगे।
  • अक्षयवट के बाद  पीएम लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।
  • सारे कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे महाकुंभ क्षेत्र से निकलकर डीपीएस ग्राउंड से एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दे रहे बढ़ावा

बता दें कि मोदी सरकार लगातार भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की दिशा में काम कर रही है। मोदी सरकार देश भर के तमाम तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इससे पहले पीएम मोदी 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज दौरे पर आये थे। उस वक्त उन्होंने 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

प्रधानमंत्री मोदी से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम बड़े नेता और मंत्री महाकुंभ का दौरा कर चुके हैं और संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh: गर्लफ्रेंड की सलाह मान कर महाकुंभ में ये काम करने लगा लड़का, रोजाना हो रही हजारों की कमाई

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?