Home » आज फोकस में » Unique Wedding: सुबह तय हुआ रिश्ता, दोपहर में लिए 7 फेरे, शाम को दुल्हन कर दिया कांड

Unique Wedding: सुबह तय हुआ रिश्ता, दोपहर में लिए 7 फेरे, शाम को दुल्हन कर दिया कांड

[the_ad id="14540"]
Unique Wedding:

आगरा। Unique Wedding: आगरा के एत्माद्दाैला क्षेत्र में बुधवार को सुबह एक युवक का रिश्ता मन्दिर में तय हुआ। दोपहर को दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। शाम को दुल्हन अपने परिवार वालों को विदा करने के बहाने फरार हो गई। दूल्हे के परिवार ने उसका पीछा करते हुए शादी कराने वाले युवक और दुल्हन के जीजा को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें- Dance On Obscene Song: दूल्हे को भारी पड़ा इस अश्लील गाने पर डांस करना, दुल्हन के पिता ने लौटाई बारात

35 हजार में तय हुआ था रिश्ता

जानकारी के मुताबिक, सीता नगर के रहने वाले सनी डेकोरेशन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले मोहल्ले के एक युवक ने उनकी शादी के लिए फिरोजाबाद के एक युवक से बात की थी। युवक ने कहा कि वह कानपुर की एक लड़की से रिश्ता करवा देगा। उसने बताया कि लड़की का परिवार गरीब है और इसके लिए 35 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इस पर सनी और उनके परिवार वाले राजी हो गये।

बहन को विदा करने के बहाने ऑटो में बैठी दुल्हन

बुधवार को लड़की को देखने का दिन तय हुआ। सनी के परिवार वाले रामबाग के एक मंदिर में पहुंचे। लड़की के साथ बिचौलिए, उसकी बहन और जीजा भी आये थे। जब लड़की पसंद आई, तो उन्होंने उसे सोने की अंगूठी पहनाई। इसके बाद पंडित को बुलाकर शादी के फेरे भी लिए। शाम को परिवार के लोग घर आ गये। दुल्हन की बहन ने घर जाने के लिए ऑटो बुलवाया। दुल्हन भी अपनी बहन को विदा करने के बहाने से ऑटो में बैठ गई। यह देखकर सनी को शक हुआ, तो वह भी परिवार के साथ ऑटो के पीछे दौड़ा और उसे रास्ते में रोक लिया। इस दौरान उसने बिचौलिये और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया। दुल्हन और उसकी बहन वहां से भाग गईं।

पुलिस ने शुरू की जांच

सनी ने बताया कि बिचौलिये ने शादी कराने के लिए 35 हजार रुपये लिए थे। दुल्हन को सोने की दो अंगूठी और मंगलसूत्र भी पहनाए गए थे। पीड़ित ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Horrific Road Accident : सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत, मचा कोहराम, सीएम ने जताया दुख

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?