
लखनऊ। UP Weather: यूपी में मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से श्रावस्ती-बहराइच तराई समेत प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। तराई क्षेत्र में बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते कुशीनगर और मुरादाबाद में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। बुधवार को सबसे अधिक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस उरई में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस चुर्क में दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें- UP Weather: कम हुआ कोहरा और धुंध, 25 नवंबर से रौद्र रूप दिखाएगी ठंड
सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन

पिछले दो दिनों में पारे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। आईएमडी का कहना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के ईरान से भारत की ओर खिसकने का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। यहां घना कोहरा छाएगा। साथ ही ज्यादातर इलाकों में धीरे-धीरे तापमान गिरेगा जिससे ठंड बढ़ेगी।
रात में दो डिग्री गिरा पारा
बुधवार की सुबह राजधानी में हल्का कोहरा छाया रहा। रात में तापमान 2 डिग्री तक गिर गया, इसलिए सुबह ठंडी रही। शाम को भी लोगों को जैकेट और स्कार्फ की जरूरत महसूस हुई। मौसम विज्ञान के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में लखनऊ का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के ईरान से भारत की ओर बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश और लखनऊ में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। बुधवार को हवा पश्चिम दिशा से चल रही थी। दिन के दौरान हवा का तापमान 0.6 डिग्री गिर गया। दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
आईएमडी का कहना है कि इनमें कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद बरेली, पीलीभीत, रामपुर , शाहजहांपुर समेत आसपास के इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई हैरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
कुछ बेहतर हुई हवा
राजधानी की हवा में बुधवार को थोड़ा सुधार देखने को मिला। यहां के छह वायु प्रदुषण मापक स्टेशनों में से अलीगंज व तालकटोरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक ऑरेंज श्रेणी में रही। कई दिन बाद लालबाग की हवा में भी थोड़ा सुधार हुआ और ये ऑरेंज श्रेणी में आ गई।
एक्यूआई का हाल
बीबीएयू- 193 येलो – मध्यम
गोमती नगर- 115 येलो – मध्यम
अलीगंज- 245 ऑरेंज – खराब
कुकरैल- 119 येलो – मध्यम
लालबाग- 277 ऑरेंज – खराब
तालकटोरा 287 ऑरेंज – खराब
इसे भी पढ़ें-Horrific Road Accident : सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत, मचा कोहराम, सीएम ने जताया दुख






Users Today : 30

