Home » उत्तर प्रदेश » Virat Hindu Sammelan: हिंदू समाज को सदैव रहना होगा संगठित- प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी

Virat Hindu Sammelan: हिंदू समाज को सदैव रहना होगा संगठित- प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी

[the_ad id="14540"]
IMAGE 5
  • सकल हिन्दू समाज समिति द्वारा आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन

प्रतापगढ़। Virat Hindu Sammelan: हमारे बीच विविधताएं होते हुए भी हम एक हैं। भारत एक प्राचीन हिंदू राष्ट्र है। जब समाज अपने स्व भाव को भूल जाते हैं, तो राष्ट्र विरोधी शक्तियां हमें विभाजित करती हैं, इसलिए हिंदू समाज को सदैव संगठित रहना होगा।

इसे भी पढ़ें- Virat Hindu Sammelan: संपूर्ण हिंदू समाज का दुःख मेरा दुःख है, इस भाव से कार्य करने की आवश्यकता है- ओम प्रकाश

उक्त विचार सकल हिन्दू समाज समिति सूर्यगढ़ मुकुनपुर द्वारा सूर्यगढ़ में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कुलपति काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू संगठन स्थित रहेंगे, तो देश भी संगठित रहेगा। याद रहे कि हिंदू एकजुट हैं, तो देश एक एकजुट है और सुरक्षित है।

Virat Hindu Sammelan

इस मौके पर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर अंजली सखी, विशिष्ट अतिथि सियाराम,अति विशिष्ट अतिथि मनोज ब्रह्मचारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम गौतम व संचालन कार्तिकेय ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संघचालक चिंतामणि, खंड संघचालक कृपा शंकर, जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार, डॉक्टर बृजभानु सिंह,  कुल भास्कर, चंद्र प्रताप सिंह, मित्र प्रकाश,  सुप्रिया पांडेय, दिव्या मिश्रा, रजनीश तिवारी, आशीष, अंकित, गोविंद महराज, राजन तिवारी, हिमांशु बाबा हिन्दू, अश्विनी तिवारी, अगम दुबे, बाबु शुक्ला, सौरभ मिश्र, लवलेन मिश्रा, हरीश, विनोद आदि उपस्थित रहे

इसे भी पढ़ें- Virat Hindu Sammelan: सकल हिन्दू समाज को संगठित करके भारत को बनाना है भव्य भारत- ओम प्रकाश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?