Home » उत्तर प्रदेश » Magh Mela 2026: माघ मेला स्नानार्थियों के सेवार्थ बस स्टाफ पर निःशुल्क चाय वितरण

Magh Mela 2026: माघ मेला स्नानार्थियों के सेवार्थ बस स्टाफ पर निःशुल्क चाय वितरण

[the_ad id="14540"]
Magh Mela 2026

प्रतापगढ़। Magh Mela 2026: लायंस प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा आज प़तापगढ रोड़वेज बस स्टाप पर वरिष्ठ लायन स्व. राकेश श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें- Alliance Club: ठंड से बचाव के लिए एलायंस क्लब ने बेजुबानों को पहनाए काऊ कोट

इस अवसर पर प्रयागराज माघ मेला में संगम स्नान करने जा रहे स्नानानार्थियो की सेवा हेतु लायंस क्लब हर्ष के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के निर्देशन में नि: शुल्क चाय एवं बिस्कुट का वितरण प्रातः 7 बजे से प्रातः 9 बजे तक 500 से अधिक लोगों को किया गया।

इस सेवा कार्य में प्रशासक संतोष भगवन, सचिव आरबीसिंह , कोषाध्यक्ष अशोक प्रताप सिंह, सर्विस चेयरपर्सन डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव, वरिष्ठ लायन हरिशंकर सिंह हैपी, लायन सुशील चंद्र शुक्ला, एवं रोडवेज प़भारी रत्नाकर त्रिपाठी तथा समाज सेवी मनोज शर्मा, शुभम शर्मा, अनुराग प्रजापति, शिवम शर्मा व अध्यक्ष के सहयोगियों ने सेवा कार्य किया।

उपस्थित क्लब के पदाधिकारियों ने स्व. लायन ‌राकेश श्रीवास्तव जी द्वारा किए गए सेवा कार्यों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।अंत में अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

इसे भी पढ़ें-Lions Club Shakti: लायंस क्लब शक्ति ने स्लम बस्ती में वस्त्र व आवश्यक सामग्री का किया वितरण

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?