Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh News: मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल, जनसेवा का दिया संदेश

Pratapgarh News: मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल, जनसेवा का दिया संदेश

[the_ad id="14540"]
IMAGE

प्रतापगढ़। Pratapgarh News: जनपद के लालगंज विकास क्षेत्र के ककोरिहा गोड़वा गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित कंबल वितरण समारोह में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। समारोह में सैकड़ों गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।

इसे भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: दिव्यांग बच्चों संग एलायंस क्लब ने मनाया खिचड़ी का त्योहार, दिए उपहार

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि एवं पूर्व प्राचार्य भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि जनसेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं होता। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों की सेवा से ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी केडी मिश्र व संचालन अखिलेश मिश्र ने किया।

कंबल वितरण समारोह के आयोजक सुरेश कुमार पाण्डेय ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि बीते दस वर्षों से यह सेवा कार्य लगातार किया जा रहा है और आने वाले समय में भी यह परंपरा जारी रहेगी।

इस अवसर पर कालिका प्रसाद पाण्डेय, रामचंद्र तिवारी, समाजसेवी फूलचंद्र पांडेय, पंकज कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रधान राजू पांडेय, रामू मिश्र, हिमांचल तिवारी, सुभाषचंद्र पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, निक्कू सिंह, मथुरा प्रसाद पाण्डेय, रवींद्र पांडेय, अरुण सिंह, अवधेश सिंह, कुलदीप, लालजी मिश्र, विकास ओझा, ओम प्रकाश सरोज, रामराज सरोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें-Alliance Club: गौ माता की सेवा से होती है सुख समृद्धि की प्राप्ति- ओम प्रकाश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?